
सैमसंग ने जून महीने में अपना मिडबजट 5जी फोन Samsung Galaxy M47 5G इंडिया में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, Super AMOLED स्क्रीन, 8GB RAM और Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर के साथ मार्केट में आया था। अपने फैंस को तोहफा देते हुए अब कंपनी इस 5जी मोबाइल पर पूरे 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है। फोन पर स्कीम के तहत इस सैमसंग 5जी स्मार्टफोन के सभी वेरिएंट्स को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy M47 5G प्राइस
सबसे पहले कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी फोन के 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 26,999 रुपये है और मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट 30,999 रुपये है। शॉपिंग साइट अमेजन से मोबाइल खरीदने पर Galaxy M47 5G पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। मजे की बात है कि यह छूट बिना किसी क्रेडिट कार्ड से ही मिलेगी जिसका फायदा कोई भी ग्राहक उठा सकता है।
सैमसंग 5जी फोन पर 2 हजार की छूट कूपन डिस्काउंट के रूप में दी जा रही है जिसके लिए किसी भी स्पेशल बैंक के कार्ड की जरूरत नहीं। ऑफर में यह इस फोन के 6GB RAM वेरिएंट को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB RAM वाला 5G फोन डिस्काउंट के साथ सिर्फ 28,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। सस्ता स्मार्टफोन खरीदने या डील की डिटेल जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।
Samsung Galaxy M47 5G स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी स्मार्टफोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली इनफिनिटी ‘ओ’ डिस्प्ले है जिसे Super AMOLED पैनल पर बनाया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। वहीं डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसपर कोर्निंग गोरिल्ला Glass Victus+ की लेयर चढ़ाई गई है।

Samsung Galaxy M47 5G फोन एंड्रॉयड आधारित One UI 8.5 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।
फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Galaxy M47 5G में 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एम47 5जी फोन तगड़ी 6000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। सैमसंग के चुनिंदा फोन ही इतनी बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। वहीं कंपनी ने इस मोबाइल को Bypass Charging तकनीक से भी लैस किया है जिसके चलते हैवी प्रोसेसिंग या गेमिंग के दौरान फोन चार्ज करने पर करंट बैटरी की बजाय सीधे मदरबोर्ड को ट्रांसफर हो जाता है बैटरी पर दबाव नहीं पड़ता है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।












