Airtel 200 रुपये वाले ओटीटी पैक के साथ दे रहा YouTube Premium, साथ में मिलेंगे 30GB डाटा और OTT के फायदे

Join Us icon

यदि आप एयरटेल (Airtel) के यूजर हैं, तो अब आपको YouTube Premium के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 200 रुपये वाले OTT टॉप-अप में YouTube Premium को शामिल किया है। इस ओटीटी पैक की खासबात यह है कि इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। इसके अलावा, यूजर को Amazon Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV सहित कई एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है। इस नए फायदे के साथ यूजर अब बिना विज्ञापनों के YouTube वीडियो और म्यूजिक का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही, वीडियो डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती है।

YouTube Premium के फायदे

Airtel के 200 रुपये वाले OTT पैक के साथ मिलने वाले YouTube Premium में नियमित वीडियो और Shorts देखते समय YouTube की ओर से दिखाए जाने वाले विज्ञापनों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ, आपको YouTube Music Premium का भी फायदा मिलता है। अगर यूजर चाहें, तो वीडियो डाउनलोड करके ऑफलाइन देख सकते हैं और सपोर्टेड वीडियो का ऑडियो बैकग्राउंड में सुन सकते हैं। हालांकि Shorts प्लेयर में बैकग्राउंड प्लेबैक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, वीडियो में क्रिएटर्स की ओर से शामिल किए गए स्पॉन्सरशिप मैसेज और कुछ प्रमोशन दिखाई दे सकते हैं।

30GB डाटा से साथ मिलेंगे ये OTT प्लेटफॉर्म

Airtel के इस टॉप-अप में 28 दिनों के लिए 30GB अतिरिक्त डाटा मिलता है। YouTube Premium के अलावा इसमें यूजर्स को Amazon Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium और SonyLIV समेत दूसरे OTT प्लेटफॉर्म के फायदे भी मिलते हैं। हालांकि अलग-अलग सेवाओं के सब्सक्रिप्शन टियर और डिवाइस से जुड़ी शर्तें अलग हो सकती हैं। रिचार्ज करने से पहले Airtel Thanks ऐप में उपलब्ध जानकारी जरूर देख लें। ध्यान देने वाली बात यह है कि 200 रुपये वाला पैक एक OTT टॉप-अप है। यह अपने आप में नया प्रीपेड कनेक्शन या आउटगोइंग कॉलिंग की वैलिडिटी देने वाला रिचार्ज नहीं है। इसका फायदा लेने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक एक्टिव प्रीपेड प्लान होना चाहिए।

कैसे क्लेम करें YouTube Premium

YouTube Premium का फायदा लेने के लिए सबसे पहले यूजर को 200 रुपये वाले टॉप-अप से रिचार्ज करना होगा। इसके बाद Airtel ऐप ओपन करें और Rewards & OTTs सेक्शन में जाकर YouTube Premium का ऑफर क्लेम करें। कंपनी के मुताबिक, इस पैक के साथ मिलने वाले एंटरटेनमेंट फायदे टॉप-अप की 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ही समाप्त हो जाएंगे। इसलिए रिचार्ज करने के बाद सब्सक्रिप्शन जल्द क्लेम करना बेहतर रहेगा। घोषणा में यह गारंटी नहीं दी गई है कि रिडीम करने के बाद YouTube Premium की वैलिडिटी अलग से 28 दिनों के लिए शुरू होगी। पैक की वैलिडिटी खत्म होने के बाद ग्राहक दोबारा योग्य टॉप-अप खरीदकर YouTube Premium का फायदा क्लेम कर सकते हैं। यह सुविधा लागू नियमों और पात्रता की शर्तों के अधीन होगी।

किसके लिए फायदेमंद है यह पैक?

कुल मिलाकर देखें, तो यह पैक उन लोगों के लिए एक विकल्प है, जो मोबाइल पर यूट्यूब देखना ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही, इस पैक में 30GB अतिरिक्त डाटा के साथ दूसरे OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है, जो इसे मनोरंजन के लिए एक बढ़िया विकल्प बनता है। हालांकि रिचार्ज से पहले यह जरूर चेक लें कि आपके नंबर पर एक्टिव बेस प्लान है या नहीं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here