Ai+ Nova 2 और Pulse 2 सीरीज के फोन 3,000 रुपये तक होंगे महंगे, 15 नवंबर से बढ़ेंगे दाम

Join Us icon

Ai+ ने भारत में अपने कई स्मार्टफोंस की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। ये नई कीमतें 15 नवंबर 2026 से लागू होंगी। कंपनी के अनुसार, बढ़ती इनपुट कॉस्ट के चलते यह फैसला लिया गया है। इस प्राइस हाइक के तहत Ai+ Pulse 2 FE, Pulse 2, Nova 2 5G, Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Power 5G, Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Ultra 5G के मॉडल्स महंगे होंगे। इन फोंस की कीमतों में 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। आइए, आगे सभी मॉडल्स की डिटेल्स जानते हैं।

Ai+ के इन फोंस की बढ़ेंगी कीमतें

कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, Ai+ Pulse 2 FE के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये से बढ़कर 10,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, Ai+ Pulse 2 के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत भी 8,999 रुपये से बढ़कर 10,999 रुपये हो जाएगी। इसके 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 9,999 रुपये से बढ़कर 11,999 रुपये और 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 10,999 रुपये से बढ़कर 12,999 रुपये हो जाएगी।

Ai+ Nova 2 5G के तीनों वैरियंट की कीमतों में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी। इसके 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये से बढ़कर 13,999 रुपये, 4GB + 128GB की कीमत 12,999 रुपये से बढ़कर 14,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो जाएगी।

इसी तरह, Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत 12,499 रुपये से बढ़कर 14,999 रुपये हो जाएगी। इसके 4GB + 128GB की कीमत 12,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये और 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 16,999 रुपये होगी।

Ai+ Nova 2 Power, Pro और Ultra 5G भी होंगे महंगे

Ai+ Nova 2 Power 5G के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये पड़ेगी। वहीं, इसके 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये हो जाएगी।

Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 16,999 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये होगी। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये पड़ेगी।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G की बात करें तो 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 18,999 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये और 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 19,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो जाएगी।

कंपनी का कहना है कि बढ़ती कंपोनेंट कॉस्ट और बाजार की कंडीशन के बावजूद वह भारतीय ग्राहकों को किफायती कीमत पर बेहतर तकनीक और अच्छा परफॉरमेंस प्रदान करेगी। वहीं, अंत में एक बार फिर बता दें कि यह नई कीमतें 15 नवंबर से लागू होंगी। इसलिए अगर आप अगले महीने की 15 तारीख से पहले फोन लेना चाहते हैं तो खरीद सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ टेक से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here