1,19,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है vivo X500 5G फोन! vivo X500 Pro Max का ₹1,79,999 प्राइस लीक

Join Us icon

वीवो एक्स500 सीरीज इंडिया लॉन्च कंफर्म हो चुका है। फिलहाल तारीख तो सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसी महीने यानी नवंबर में नए वीवो फोंस को भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही vivo X500 series का इंडिया प्राइस सामने आ गया है। लीक में सीरीज की अनुमानित कीमत बताई गई है जो मार्केट में आने के बाद कुछ अलग भी हो सकती है।

वीवो एक्स500 सीरीज प्राइस (लीक)

vivo X500 (12GB RAM + 256GB Storage) – ₹1,19,999

vivo X500 Pro (12GB RAM + 256GB Storage) – ₹1,49,999

vivo X500 Pro Max (12GB RAM + 256GB Storage) – ₹1,59,999
vivo X500 Pro Max (12GB RAM + 512GB Storage) – ₹1,79,999
vivo X500 Pro Max (With Kit) – ₹2,29,999

vivo X500 series स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एक्स500 यानी सीरीज के बेस मॉडल को इंडिया में MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वीवो एक्स500 प्रो और एक्स500 प्रो मैक्स को MediaTek Dimensity 9600 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। दोनों प्रो मॉडल्स में मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाने के लिए LPDDR5X Ultra RAM भी लगाई जाएगी। वहीं बेस मॉडल में LPDDR5X RAM मिलेगी।

फोटोग्राफी के लिए vivo X500 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 मेन सेंसर, 64MP 3x Telephoto Sony LYT610 सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलेगा। X500 Pro में 50MP मेन Sony LYT910 OIS सेंसर, 64MP 3.5x periscope telephoto सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया जाएगा। वहीं vivo X500 Pro Max में 50MP Sony LYT910 मेन सेंसर के साथ 200MP Samsung HP0 3.5x OIS telephoto सेंसर और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल रहेगा।

वीवो एक्स500 को 6.59 इंच की 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। वीवो एक्स500 प्रो में 6.36 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिलेगा जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits हाई ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया जाएगा। वहीं वीवो एक्स500 प्रो मैक्स 5जी स्मार्टफोन को BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले पर लाया जाएगा।

पावर बैकअप के लिए X500 Pro Max 8000mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं vivo X500 Pro में 6510mAh बैटरी दी जा सकती है। इसी तरह vivo X500 5G फोन को 7500mAh बैटरी पर लाया जा सकता है। वीवो एक्स500 सीरीज में WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here