अब आएगा 5 कैमरे वाला फोन, एलजी करेगी लॉन्च

Join Us icon

वीवो ने कुछ समय पहले ही ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसका कैमरा सेटअप बॉडी के अंदर ​स्थित है तथा फोटो की कमांड देने पर उपरी पैनल से बाहर निकलता है। पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोंस के कैमरा डिपार्टमेंट पर काफी काम हुआ है। इस कड़ी में अब एलजी नई मिसाल पेश करने वाली है। खबर है कि एलजी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें 5 कैमरा सेंसर होंगे। एलजी इस स्मार्टफोन को एलजी वी40 नाम के साथ बाजार में पेश करेगी।

एलजी वी40 को लेकर खबर सामने आई है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 5 कैमरा सेंसर के साथ लाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एलजी वी40 के बैक पैनल पर जहां 3 कैमरा सेंसर होंगे वहीं फ्रंट पैनल पर 2 कैमरा सेंसर दिए जाएंगे। इस फोन का डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप फोन में मौजूद नॉच में दिया जाएगा।

शाओमी मी 8 एसई से ज्यादा ताकतवर होगा मीजू एक्स8, कंपनी फाउंडर ने की घोषणा

रिपोर्ट के अनुसार एलजी वी40 का सेल्फी कैमरा 3डी सेंसिंग तकनीक से लैस होगा। यानि यह फोन फेस रेक्ग्नेशन फीचर के साथ फोन अनलॉकिंग की पावर रखेगा। वहीं रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो यहां अल्ट्रावाइड एंगल लेंस मौजूद होगा तथा इसके साथ ही एलजी वी40 बोका इफेक्ट व अन्य आर्कषक कैमरा फीचर्स से लैस होगा।

वीवो के दो नए फोन आए सामने, नॉच डिसप्ले और डुअल कैमरा के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर हुए लिस्ट

एलजी वी40 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के अनुसार यह फोन क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर रन करेगा। वहीं फोन में क्वॉड डीएसी तकनीक भी देखने को मिलेगी। एलजी इस फोन को कब तक टेक बाजार में पेश करेगी इस बारें में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। वहीं फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आने का अभी ​इंतजार किया जा रहा है।