
QOO Z11xa 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए डील सामने आई है। यह मोबाइल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर 2,000 रुपये के कूपन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस 2 हजार की छूट के लिए किसी भी स्पेशल बैंक कार्ड की जरूरत नहीं है। फोन का सेलिंग प्राइस 28,999 रुपये है, लेकिन कूपन लगाने के बाद इसे 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, SBI Credit Card EMI से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिल रहा है। यह 8GB RAM वाला 5G फोन सस्ते रेट पर खरीदने का तरीका हमने आगे बताया है।
iQOO Z11xa 5G प्राइस और ऑफर
आइकू ज़ेड11एक्सए 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है जो 128GB सपोर्ट करता है। यह मोबाइल शॉपिंग साइट अमेजन पर 28,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट है। शॉपिंग साइट इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रही है, जिसके बाद फोन की कीमत घटकर 26,999 रुपये रह जाती है। वहीं बैंक ऑफर के तहत एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ईएमआई बनवाने वाले कस्टमर्स को 500 रुपये + 1,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा भी मिल रहा है। कूपन और बैंक डिस्काउंट मिलाकर iQOO Z11xa 5G पर कुल 3,500 रुपये की छूट पाई जा सकती है जिसके बाद फोन का इफेक्टिव प्राइस 25,499 रुपये पड़ सकता है।
गौरतलब है कि 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट जहां सभी ग्राहकों को दिया जा रहा है। वहीं SBI Credit Card EMI पर मिल रही छूट पाने के लिए बैंक ऑफर की पात्रता, न्यूनतम ट्रांजैक्शन, ईएमआई से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होगी। इस बैंक कार्ड से ईएमआई बनवाने पर पहले जहां 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं साथ ही 500 रुपये की एडिशनल छूट भी प्राप्त होगी।
अमेजन पर मिल रहा यह डिस्काउंट ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है। कंपनी या ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की ओर से इसकी आखिरी तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में संभव है कि आने वाले समय में कूपन डिस्काउंट या बैंक ऑफर में बदलाव हो जाए। बताते चलें कि यह खबर केवल पाठकों तक ऑफर से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। इससे 91मोबाइल्स को कोई आर्थिक लाभ नहीं है। अगर आप iQOO Z11xa 5G खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ऑर्डर करने से पहले Amazon पर मौजूदा कीमत और ऑफर्स जरूर चेक कर लें।
iQOO Z11xa 5G खरीदें या नहीं
आइकू ज़ेड11एक्सए 5जी की सबसे बड़ी इसकी 7,200mAh बैटरी है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो बहुत ज्यादा गेमिंग के बजाय रोजमर्रा के इस्तेमाल, एंटरटेनमेंट और लंबी बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है जिसके साथ reverse चार्जिंग भी मिलती है। कह सकते हैं कि iQOO Z11xa के साथ कंपनी ने बड़ी बैटरी वाले सेगमेंट में Z सीरीज की पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है।

iQOO Z11xa 5G फोन 6.76-इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले सपोर्ट करता है जिस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits हाई ब्राइटनेस मिलती है। यह 5जी फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है जो इसे डस्ट और वॉटर से बचाने में मदद करती है। FHD+ डिस्प्ले जहां कंटेंट व्यूइंग एक्सपीरियंस बढिया बना सकती है वहीं फोन की मजबूत डस्ट-वाटर रेजिस्टेंस भी इसका प्लस प्वाइंट माना जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इस 5G फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का Sony सेंसर लगाया है और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
स्मार्टफोन इंडस्ट्री में अब बजट और मिड-रेंज फोन्स में भी 7,000mAh से 9,000mAh तक की बड़ी बैटरी देने का ट्रेंड बढ़ रहा है और iQOO Z11xa 5G इसी ट्रेंड का हिस्सा है। जो लोग लंबी चलने वाली बैटरी चाहते हैं तो बार-बार फोन चार्ज करने से बचना चाहते हैं, उन्हें iQOO Z11xa 5G पसंद आ सकता है। अगर आप इस फोन पर 3,500 रुपये की छूट पा रहे हैं तो इसे बुरी डील नहीं कहा जाएगा। वहीं अगर इसी रेंज में कोई और ब्रांड चुनना चाहते हैं तो 9,000mAh बैटरी और 67W चार्जिंग वाला POCO X8 5G और 8,000mAh बैटरी वाले Pova 8 और Redmi Note 17 स्मार्टफोन को चेक कर सकते हैं।








