
एचएमडी ने आज भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन HMD Rise लॉन्च किया है। यह 4G Smartphone है जो 2 दिसंबर से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बिकेगा। कंपनी द्वारा शेयर की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सेल के पहले दिन HMD Rise को 9,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, बाद में मोबाइल का सेलिंग प्राइस क्या रहेगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं दी गई है। एचएमडी राइज 4GB RAM + 64GB storage सपोर्ट करता है जिसमें Unisoc प्रोसेसर, 5000mAh battery, 13MP camera और Sarvam AI जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
HMD Rise स्पेसिफिकेशन्स
एचएमडी राइज 4जी स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 576 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.52-इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप स्क्रीन है जिसपर 60Hz रिफ्रेश रेट और 460nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। भारतीय बाजार में यह एचएमडी मोबाइल Indigo Silver, Midnight Gold और Emerald Gold कलर में बिकेगा।
HMD Rise एंड्रॉयड गो एडिशन पर लॉन्च हुआ है जिसमें गूगल गो ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टाल किया जा सकता है। ये ऐप्लीकेशन्स मोबाइल में कम स्टोरेज घेरती हैं, कम इंटरनेट यूज करती हैं और बैटरी की खपत भी कम करती हैं। प्रोसेसिंग के लिए स्मार्टफोन में Unisoc 9863A प्रोसेसर लगाया गया है। ग्राहकों को इसमें 4GB Virtual RAM का विकल्प भी मिल जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस 4जी स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी लगाई गई है। WiFi और Bluetooth 5.2 के साथ ही इस 4जी स्मार्टफोन में Indus by Sarvam AI और Sanchar Saathi इंटीग्रेशन भी मिलता है।
HMD Rise को कंपनी ने 10 हजार रुपये की कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया है। इस प्राइस रेंज में फोन का मुकाबला Redmi, realme और Samsung के बजट स्मार्टफोन्स से हो सकता है। स्पेक्स के मामले में जहां एचएमडी राइज ज्यादा असरदार नहीं दिखता है, लेकिन Sarvam AI के साथ मिलकर दिया गया Indus AI एक्सपीरियंस इसी बड़ी खूबी माना जा सकता है। इसमें मिल रहा 22 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट इसे ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों, बुजुर्गों और कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए फोन इस्तेमाल करना आसान बना सकता है। इस फोन के साथ एचएमडी ने फीचर फोन से स्मार्टफोन पर पहली बार शिफ्ट हो रहे लोगों को भी टारगेट किया है।

जो लोग मोबाइल का अधिकांश इस्तेमाल कॉलिग, वीडियो देखने या कभी कभार इंटरनेट चलाने के लिए करते हैं, उन्हें एचएमडी राइज पसंद आ सकता है। वहीं फोन की 5000mAh बैटरी सामान्य इस्तेमाल में अच्छी साबित हो सकती है। इस मोबाइल के साथ कंपनी ने उस इंडस्ट्री ट्रेंड को फॉलो किया है जिसमें स्मार्टफोन का इस्तेमाल सिर्फ बेसिक डेली यूज के लिए ही किया जाता है। Unisoc 9863A प्रोसेसर, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज को देखते हुए इस फोन से हैवी गेमिंग या मल्टीटास्किंग की उम्मीद करना ठीक नहीं होगा।
अगर आप 10 हजार रुपये के कम बजट में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो HMD Rise 4G पर विचार किया जा सकता है। इसके अलावा itel Zeno 300 4G, Ai+ Pulse 2 FE 4G और boltt Evo 4G मोबाइल चेक कर सकते हैं। ये तीनों स्मार्टफोन बड़ी 6000mAh बैटरी सपोर्ट करते हैं। वहीं एआईप्लस और बोल्ट में ग्राहकों को 50 मेगापिक्सल का कैमरा भी मिल जाएगा।












