
Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी से जुड़ा नया लीक सामने आया है जिसमें अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Turbo 6 Max की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर टिपस्टर गैजेट्सडाटा ने इस मोबाइल की डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा की डिटेल्स बताई है। लीक की मानें तो रेडमी टर्बो 6 मैक्स आने वाले दिनों में चीन में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च की फिलहाल कोई जानकारी है।
Redmi Turbo 6 Max स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
रेडमी टर्बो 6 मैक्स को लेकर लीक में बताया गया है कि यह मोबाइल डाइमेंसिटी 9000 सीरीज के चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह MediaTek Dimensity 9500 या फिर MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर हो सकता है। गौरतलब है कि जनवरी 2026 में Redmi Turbo 5 Max दुनिया का पहला Dimensity 9500s प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया था। अपकमिंग Turbo 6 Max इसी स्मार्टफोन का सक्सेसर बनकर आ रहा है।
Redmi Turbo 6 Max / Poco X9 Pro Max :
• ~7" 2K 185Hz flat LTPS OLED , ultra slim bezels
• ~11000mAh+~100W⚡
• 3nm Dimensity 9000 Series SoC (9500 or 9600M)
• LPDDR5X RAM, UFS 4.1
• Metal frame, IP69, US FS, USB 2.0
• 50MP OIS main + UW
• Could get a new horizontal camera module— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) November 25, 2026
लीक के मुताबिक पावर बैकअप के लिए शाओमी रेडमी टर्बो 6 मैक्स में 11000mAh या फिर इससे भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। मार्केट ट्रेंड पर नजर डालें तो अब बहुत से मोबाइल ब्रांड 7000mAh से 9000mAh तक की बैटरी वाले फोन लेकर आ रहे हैं। Turbo 6 Max के साथ Redmi इसी इंडस्ट्री ट्रेंड को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकती है। वहीं फोन की दी जाने वाली बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो लीक में बताया गया है कि Redmi Turbo 6 Max 5G फोन को 7-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह फ्लैट सर्फेस वाली LTPS OLED डिस्प्ले बताई गई है जिसपर 2K रेजोल्यूशन और 185Hz तक की रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। यह अल्ट्रा स्लीम बेजल्स वाली स्क्रीन बताई जा रही है। वहीं लीक की मानें तो टर्बो 6 मैक्स मैटल फ्रेम पर बनाया जा सकता है और वाटर रेजिटेंस बनाने के लिए IP69 रेटिंग दी जा सकती है।
रेडमी टर्बो 6 मैक्स में 50MP OIS कैमरा दिए जाने की बात कही गई है जिसके साथ अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी मिल सकता है। Redmi Turbo 6 Max की लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स को देखकर माना जा सकता है कि इस मोबाइल के साथ शाओमी की ब्रांड स्ट्रेटेजी लंबी चलने वाली बैटरी, फास्ट चार्जिंग और बड़ी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पॉजिशन मजबूत करने की है। वहीं साथ ही ऐसे लोग जो बड़े स्क्रीन साइज वाला फोन चलाना चाहते हैं उन्हें भी रेडमी टर्बो 6 मैक्स पसंद आ सकता है। 3nm प्रोसेसर के साथ ही 185Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट सीमलेस गेमिंग एक्सपीरियंस दे सकता है।
पाठकों की जानकारी के लिए बता दें कि रेडमी भारत में अपनी ‘टर्बो’ सीरीज नहीं बेचती है, लिहाजा Redmi Turbo 6 Max इंडिया लॉन्च की स्थिति अभी साफ नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर आप बड़ी बैटरी + हाई रिफ्रेश रेट वाला प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इंडियन मार्केट में मौजूद OPPO F35 Pro, OnePlus Nord CE6, vivo T5 Pro और realme P4 Power सहित Tecno Pova Curve 2 को चेक कर सकते हैं।









