बीएसएनएल लाया 29 रुपये का प्लान, पूरे हफ्ते होगी जमकर बातें और अनलिमिटेड डाटा यूज़

Join Us icon

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने यूजर्स के लिए ‘फ्रीडम आॅफर’ पेश किया है। बीएसएनएल की ओर से फ्रीडम आॅफर के ​तहत दो प्रीपेड प्लान पेश किए गए हैं जो शार्ट टर्म वेलिडिटी के साथ आते ​हैं। कंपनी की ओर से 25 रुपये और 9 रुपये का प्लान लाया गया है। ये दोनों ही प्रीपैड प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ असीमित इंटरनेट डाटा की सुविधा देते हैं।

बीएसएनएल 29 रुपये
बीएसएनएल का यह प्लान 7 दिनों की वेलिडिटी के साथ पेश किया गया है। इस पैक के रिचार्ज पर बीएसएनएल यूजर्स को पूरे हफ्ते के लिए अन​लिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही बीएसएनएल इस प्लान में 7 दिनों के लिए अनलिमिटेड इंटरनेट डाटा दे रही है। यह डाटा 2जीबी प्रतिदिन की एफयूपी लिमिट के साथ आता है। यानि दिन में 2जीबी डाटा यूज़ को जाने के बाद ही यूजर इंटरनेट तो चला पाएंगे लेकिन उसकी स्पीड 80केबीपीएस तक ही आएगी।

girl-with-phone-indian-7

बीएसएनएल 9 रुपये
कंपनी द्वारा 9 रुपये का यह प्लान 1 दिन की वैधता के साथ पेश किया गया है। इस प्लान में भी पूरे दिन के लिए बिना किसी लिमिट के मुफ्त वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। वहीं 1 दिन के लिए ग्राहको को 2जीबी इंटरनेट डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी 2जीबी डाटा खत्म हो जाने के बाद यूजर्स 80केबीपीएस की स्पीड के इंटरनेट का लाभी उठा पाएंगे।

दोनों प्लान्स में मिल रही फ्री वॉयस कॉल का यूज़ रोमिंग के ​दौरान भी मुफ्त रहेगा। वहीं वॉयस कॉल के साथ ही ग्राहकों को बीएसएनएल की ओर से एक दिन में 100 एसएमएस भी दिए जाएंगे। बीएसएनल की ओर से ये दोनों ही पैक सीमित अवधी के लिए लाए गए हैं। 10 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक के बीच ही यूजर्स इन प्लान्स से रिचार्ज करा सकते हैं।