
गूगल के आगामी पिक्सल डिवाईस को लेकर लंबे समय से कई लीक्स सामनें आ रहे हैं। गूगल पिक्सल 3एक्सएल को जहां चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था वहीं पिक्सल 3 की रेंडर वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। चर्चा है कि गूगल कंपनी आने वाली 9 अक्टूबर को पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी और इन्हें आॅफिशियल टेक जगत के सामनें पेश कर देगी। वहीं अब गूगल के ये दोनों डिवाईस एफसीसी पर भी लिस्ट हो गए हैं जिससे फोन के लॉन्च की तारीख पुख्ता होती नज़र आ रही है।
गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल को एफसीसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर एक फोन को जहां ए4आरजी103ए मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है वहीं दूसरा फोन ए4आरजी103सी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। माना जा रहा है कि ये दोनों मॉडल गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल ही है। टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले साल लॉन्च हुए पिक्सल 2 के मॉडल नंबर के अंत में 011ए था तथा पिक्सल 2एक्सएल के मॉडल नंबर के अतिंम डिजीट 011सी थे। यानि ‘ए’ डिजीट वाला पिक्सल डिवाईस होगा और ‘सी’ डिजीट वाला पिक्सल एक्सएल होगा।

पिक्सल डिवाईसेज की लिस्टिंग कुछ इसलिए भी रोचक है क्यूंकि पिक्सल और पिक्सल एक्सएल की फर्स्ट जेनेरेशन के एचटीसी कंपनी द्वारा एफसीसी पर सब्मिट कराया गया था। वहीं पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल को एचटीसी व एलजी ने साथ मिलकर एफसीसी में दर्ज कराया था। लेकिन इस बार पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्सएल को स्वयं गूगल द्वारा ही एफसीसी में शामिल कराया गया है। इसलिए यह देखने को भी मिल सकता है कि गूगल ने स्वयं आगामी पिक्सल डिवाईसेज़ को डिजाईन किया हो।
16 अक्टूबर को लॉन्च होगी हुआवई मेट 20 सीरीज़, कंपनी के सबसे दमदार स्मार्टफोन होंगे पेश
गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की सामनें आई फोटोज़ से पता चल चुका है कि यह फोन बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो 1440+ पिक्सल सपोर्ट करेगी। फोन का एक वेरिएंट 4जीबी रैम का होगा तथा एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस वर्ज़न एंडरॉयड 9 पाई के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करेगा। गूगल पिक्सल 3 एक्सएल की नॉच में डुअल सेल्फी कैमरा सेंसर या 3डी फेस रेक्ग्नेशन सेंसर हो सकते हैं।
5,000एमएएच बैटरी और 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ नॉच डिसप्ले वाला मोटोरोला पी30 नोट
सामनें आई फोन की फोटो में फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन थोड़ा उपर है जब्कि वाल्यूम रॉकर पावर बटन के नीचे मौजूद है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। पिक्सल 3एक्सएल के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। बैक पैनल पर नीचे की ओर गूगल का लोगो लगा हुआ है। इसी तरह नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी मौजूद है।

















