जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो, जिसमें है 6जीबी रैम

Join Us icon

पिछले महीने ही सैमसंग ने अपना पहला 6जीबी रैम वाला फोन लॉन्च किया था। कंपनी ने गैलेक्सी सी9 प्रो को चीन में पेश किया था। हालांकि इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस फोन को वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं हाल में सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो के इंटरनेशनल वे​रिएंट को वाईफाई सर्टिफिकेशन मिला है। ऐसे में साफ है कि जल्द ही इसे वैश्विक स्तर पर लॉन्च किया जा सकता है।

दरअसल स्मार्टफोन को सर्टिफाईड करने वाली कंपनी वाईफाई अलाईन्स ने एसएम-सी900एफ मॉडल नंबर वाले सैमसंग के एक फोन को सर्टिफाईड किया है। इसमें खास बात यह है कि इस फोन के सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो का ही इंटरनेशनल वेरिएंट होने की प्रबल उम्मीद है।

c9-certification

डब्ल्यूएफए पर सर्टिफाईड मैडल यूनिबॉडी के साथ टचविज यूआई से लैस यह फोन फीचर और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में भी सैमसंग गैले​क्सी सी9 प्रो के समान हैं। एसएम-सी900एफ मॉडल नंबर वाले इस फोन को भी 1080×1920 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 6-इंच फुल एचडी डिसप्ले के साथ पेश किया गया है।

8जीबी रैम और डुअल कैमरे से लैस हो सकता है एचटीसी 11

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 64बिट्स वाला 1.98गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है जिसमें एड्रीनो 510जीपीयू भी उपलब्ध है।

असूस जेनफोन 3 जूम की जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन

6जीबी रैम के साथ पेश किए गए इस फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा तथा 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है।

c9-certification-1

4,000 एमएएच की बैटरी के साथ होम पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड बटन तथा बैक पैनल में स्प्लिट ऐंटीना बैंड डिजाइन इस फोन को खास बनाते हैं। आपकों बता दें कि कुछ​ हफ्तों पहले ही गैलेक्सी सी9 प्रो टेस्टिंग के लिए भारत में इंपोर्ट किया गया था। इसलिए कहा जा सकता है कि जल्द ही यह फोन भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होगा।

चीन में इसे 3,199 यूआन मतलब 32,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। उम्मीद की जा सकती है कि भारत में भी इस फोन की कीमत इस बजट में होगी।