विश्व का सबसे ताकतवर फोन होगा सैमसंग गैलेक्सी एस10, 12जीबी रैम पर होगा लॉन्च, 5जी स्पीड पर चलेगा इंटरनेट

Join Us icon

टेक दिग्गज सैमसंग जितनी पुरानी कंपनी है तकनीक के मामले में उतनी ही एडवांस है। हर साल सैमसंग अपनी फ्लैगशिप के तहत कोई न कोई ऐसा स्मार्टफोन पेश करती है जो अन्स ब्रांड्स के लिए आइडल बन जाता है। इस साल सैमसंग ने गैलेक्सी एस9 स्मार्टफोन को पेश कर कैमरा और प्रोसेसिंग के मामले में बेहद ही बेहतरीन डिवाईस स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। लेकिन अब सैमसंग अपने आगामी फोन गैलेक्सी एस10 से स्मार्टफोन तकनीक और भी आगे ले जाने वाली है। सैमसंग से जुड़ी एक ताजा जानकारी सामने आई है जिससे पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 12जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च होगा और यह 5जी भी सपोर्ट करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 से जुड़ी यह लेटेस्ट खबर प्रसिद्ध टिप्सटर स्लैशलीक ने इंटरनेट पर शेयर की है। ताजा लीक में पता चला है गैलेक्सी एस10 को सैमसंग 12जीबी की बेहद ही पावरफुल रैम मैमोरी से लैस कर बाजार में उतारेगी। गैलेक्सी एस सीरीज़ के इस आगामी स्मार्टफोन को गैलेक्सी एस10 एक्स 5जी नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन के नाम से ही पता चलता है कि यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ मार्केट में कदम रखेगा।

galaxy-s10

गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के तहत सैमसंग इस फोन के चार मॉडल पेश करेगी। इन मॉडल्स के नाम गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस, गैलेक्सी एस10 एक्स और गैलेक्सी एस10एक्स 5जी होंगे। इन चारों मॉडल्स में गैलेक्सी एस10एक्स 5जी सबसे ज्यादा ताकतवर होगा। इस मॉडल में 12जीबी रैम दी जाएगी। वहीं अन्य मॉडल्स की बात करें तो गैलेक्सी एस10 एक्स को कंपनी 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च करेगी।

शाओमी के मैन्युफेक्चर ने बनाया सैमसंग के लिए फोन, 6जीबी रैम वाला सैमसंग गैलेक्सी ए6एस लॉन्च

सैमसंग की ओर से गैलेक्सी एस10 प्लस में 6जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी तथा गैलेक्सी एस10 मॉडल 4जीबी रैम मैमोरी के साथ टेक बाजार में कदम रखेगा। ताजा लीक में बताया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन अगले साल मार्च महीने में लॉन्च होंगे। कंपनी मार्च 2019 में गैलेक्सी एस10 सीरीज़ को टेक मार्केट में आॅफिशियल करेगी जो ग्लोबल लॉन्च के कुछ समय बाद ही भारतीय बाजार में भी उपलब्ध हो जाएंगे।

10जीबी रैम और स्लाइड आउट कैमरे वाला शाओमी मी मिक्स 3 लॉन्च

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 के फोटोग्राफी सेग्मेंट से जुड़ा एक लीक पहले ही सामने आ चुका है। इस लीक से पता चला था कि गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के फोन ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होंगे। फोन का प्राइमरी रियर कैमरा 12-मेगापिक्सल का होगा जो एफ/1.5 और एफ/2.4 के डुअल अपर्चर से लैस होगा। वहीं सेकेंडरी कैमरा सेंसर एफ/1.9 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का होगा तथा तीसरा कैमरा सेंसर 13-मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर की क्षमता वाला होगा। गैलेक्सी एस10 का यह कैमरा सेटअप अल्ट्रा-वाइंड एंगल लेंस से लैस होगा जो 123-डिग्री फिल्ड आॅफ व्यू कैप्चर करने में सक्षम होगा।