सैमसंग गैलेक्सी एम10 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही सामने आई स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

सैमसंग को लेकर पिछले हफ्ते की एक खबर सामने आई थी जिसमें कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ के आगामी डिवाईस गैलेक्सी एम2 का जिक्र किया गया था। इस लीक में गैलेक्सी एम2 की फोटो के साथ ही इस फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया गया था। वहीं अब सैमसंग की इसी सीरीज़ से जुड़ा एक और लीक सामने आया है। इस लीक में चीन की बेंचमार्किंग साइट पर सैमसंग के नए स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है जिसका नाम गैलेक्सी एम10 स्मार्टफोन बताया गया है।

सैमसंग से जुड़े इस लीक के जरिये पहली बार गैलेक्सी एम10 स्मार्टफोन का जिक्र टेक बाजार के सामने आया है। लीक के मुताबिक गैलेक्सी एम10 स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है जहां इस फोन की कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स भी मौजूद है। गीकबेंच पर सैमंसग के नए फोन को एसएम-एम105एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। लगे हाथ आपको बता दें इससे पहले भी सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के दो अन्य फोन एसएम-एम205एफ और एसएम-एम305एफ मॉडल नंबर के साथ सामने आ गए हैं।

samsung galaxy m10 listed on geekbench 3gb ram Exynos 7885 SoC in hindi

गैलेक्सी एम सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि सैमसंग आने वाले दिनों में इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। इन स्मार्टफोंस को गैलेक्सी एम10, गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम30 नाम के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। इन ​तीनों स्मार्टफोंस में गैलेक्सी एम10 सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। गीकबेंच की लिस्टिंग के अनुसार गैलेक्सी एम10 को 3जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है और यह फोन सैमसंग के ही एक्सनॉस 7870 चिपसेट पर रन करेगा।

सैमसंग के 4 रियर कैमरे वाले फोन की आज से सेल शुरू, जानें इसकी कीमत, आॅफर्स व उपलब्धता के बारें में पूरी जानकारी

सैमसंग गैलेक्सी एम10 गीकबेंच पर सिंगल कोर में 724 स्कोर दिया गया है तथा मल्टी कोर में इस फोन को 3637 स्कोर ​प्राप्त हुआ है। आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ की एंट्री के साथ ही कंपनी की मौजूदा गैलेक्सी आॅन सीरीज़ और गैलेक्सी जे सीरीज़ को बंद कर देगी। गैलेक्सी एम सीरीज़ के तहत लो बजट वाले सस्ते फोन से लेकर मीड रेंज वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। सैमसंग अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ वर्ष 2019 के शुरूआत में पेश कर सकती है।