
91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही एक एक्सक्लूसिव खबर की थी जिसमें बताया गया था कि गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा, नॉच डिसप्ले और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट देखने को मिलेगा। गैलेक्सी एम20 सैमसंग की आने वाली बिल्कुल नई स्मार्टफोन सीरीज़ गैलेक्सी एम सीरीज़ में लॉन्च होगा। सैमसंग की ओर से हालांकि अभी तक इस बात की आॅफिशियल घोषणा नहीं की गई है कि गैलेक्सी एम20 कब टेक बाजार में दस्तक देगा लेकिन एक ताजा लीक में गैलेक्सी एम20 की एक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन सामने आई है।
24 दिसंबर को लॉन्च हो रहा है 8जीबी रैम वाला शाओमी मी प्ले
ताजा लीक में पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ में लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा 5,000एमएएच की बड़ी पावरफुल बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। हाल ही में जहां फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की बात सामने आई थी वहीं अब गैलेक्सी एम20 में 5,000एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। माना जा रहा है कि गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन 15,000 रुपये से कम की कीमत में ही लॉन्च होगा।

गैलेक्सी एम20 को 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.0-इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को कंपनी द्वारा 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा तथा स्टोरेज के लिए फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। लेटेस्ट एंडरॉयड वर्जन के साथ यह फोन सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 पर पेश किया जाएगा जो 1.5गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर पर रन करेगा।
जल्द ही लॉन्च होगा सैमसंग का सस्ता नॉच स्क्रीन वाला फोन गैलेक्सी एम10, जानकारी हुई लीक
कुछ दिनों पहले ही गीकबेंच पर सैमसंग गैलेक्सी एम20 को मॉडल नंबर एसएम-एम205एफ के साथ लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग में भी फोन की अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई थी। ताजा लीक में जहां यह सामने आया है कि गैलेक्सी एम20 5,000एमएएच की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च होगा वहीं इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि सैमसंग अगले महीने ही गैलेक्सी एम20 को टेक मंच पर पेश कर देगी।



















Comments are closed.