
इस माह की शुरुआत में ही हमने खबर दी थी कि सैमसंग जल्द ही अपना नॉच स्क्रीन वाला फोन गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को भारत में लॉन्च कर सकता है। ये फोन कंपनी की नोएडा स्थित फैक्ट्री में मास प्रोडक्शन के लिए चले गए हैं। इसके साथ ही 91मोबाइल्स द्वारा इस फोन के स्क्रीन पैनल और बैक पैनल भी लीक किए गए थे। वहीं अब सैमसंग के इस फोन को वाईफाई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 को वाईफाई सर्टिफिकेशन के लिए लिस्ट गया गया है और यहां पर फोन के बारे में थोड़ी सूचनाएं उपलब्ध हैं। हालांकि इससे यह भी आशा लगा सकते हैं कि फोन जल्द ही लॉन्च होने वाला है। 12जीबी रैम, 512जीबी मैमोरी और सबसे फास्ट प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ लेनोवो ज़ेड5एस फेरारी एडिशन

वाईफाई अलाइंडस पर यह फोन एसएम—एम105एफ नाम से लिस्ट गया है और कंपनी ने इसे 2.5गीगाहट्र्ज वाईफाई कनेक्टिविटी को चेक किया है। लिस्ट गए गए फोन में बाकी तो ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.1 को देखा जा सकता है। यह फिलहाल ओरियो पर काम कर रहा है। 48एमपी कैमरा, पंच होल डिसप्ले और 8जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुआवई नोवो 4, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैक्लेक्सी एम10 कुछ माह पहले ही सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। वहां से फोन के कुछ दूसरी जानकारियां ली जा सकती हैं। इस फोन को एक्सनोस 7870 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। लिस्ट किए गए फोन में 1.59गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम मैमोरी है। अब तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार इस फोन को 16जीबी और 32जीबी की मैमोरी के साथ पेश किया जा सकता है।
हाल में ही हमने जानकारी थी कि सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को कंपनी बेहद ही अग्रेसिव प्राइस में पेश कर सकती है। हमें जो जानकारी मिली है यह फोन 10,000 रुपये से भी कम के बजट में लॉन्च होगा।























Comments are closed.