
सैमसंग अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ की वजह से पिछले साल से ही चर्चा में रही है। गैलेक्सी एम सीरीज़ के अपनी एंट्री से पहले ही टेक बाजार में सुर्खियां बटोर ली थी क्योंकि यह सीरीज़ सैमसंग की मौजूदा गैलेक्सी जे व गैलेक्सी ऑन सीरीज़ को रिप्लेस करने वाली है। सैमसंग इंडिया इस बात की ऑफिशियल घोषणा कर चुकी है कि कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ आने वाली 28 जनवरी को भारत में दस्तक दे देगी। लेकिन हम लॉन्च से 10 दिन पहले ही आपके लिए पूरी डिटेल लेकर आए हैं कि इस दिन कौन-सा फोन लॉन्च होगा और इसमें क्या खास फीचर्स होंगे।
लॉन्च के करीब पहुंचा डायरी की तरह मुड़ने वाला सैमसंग का फोल्डेबल फोन, फिर नई जानकारी आई सामने
सबसे पहले आपको बता दें कि हमें मिली जानकारी के अनुसार सैमसंग आने वाली 28 जनवरी को अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ की शुरूआत गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन के साथ करने वाली है। इस दिन सैमसंग गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा तथा यह फोन शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि गैलेक्सी एम20 फोन पूरे विश्व में सबसे पहले भारत में ही लॉन्च होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम20 को कंपनी द्वारा ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया जाएगा। यह नॉच आकार में बेहद छोटी होगी तथा इस नॉच के भीतर ही फोन का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। डिसप्ले से उपरी की ओर नॉच के आकार का ही माइक्रोफोन मौजूद होगा। गैलेक्सी एम20 के किनारें बेहद नैरो बेजल वाले होंगे। फ्रंट पैनल पर नीचे की ओर बेहद ही छोटा सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा।
वीवो का सबसे अनूठा फोन अपेक्स 2019 हो रहा है 24 जनवरी को लॉन्च, यह करेगा नई तकनीक की शुरूआत
गैलेक्सी एम20 के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जो पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित होगा। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे एलईडी लाईट देखने को मिलेगी। गैलेक्सी एम20 के बैक पैनल ही कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर देगी जो फोन अनलॉकिंग के साथ ही फोटो क्लिक करने में भी सहायक होगा। फोन के दाएं पैनल पर जहां वाल्यूम रॉकर तथा पावर बटर दिया जाएगा वहीं बाएं पैनल पर सिम ट्रे तथा नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, 3.5एमएम जैक व स्पीकर मौजूद होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम20 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.13-इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। उम्मीद है कि भारत में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी व 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज देखने को मिलेगी। एंडरॉयड 9 पाई के साथ यह फोन सैमसंग के ही एक्सनोस 7885 पर पेश किया जा सकता है जो 1.5गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर पर रन करेगा।
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी एम20 के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम20 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी एम20 28 जनवरी को बाजार में दस्तक देगा और इस फोन की कीमत 15,000 रुपये के करीब हो सकती है।




















