
सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन गैलेक्सी ए30 को कल ही चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था, जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। पिछले हफ्ते भी इसी सीरीज़ के गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए50 स्मार्टफोन को गीकबेंच पर देखा गया था। वहीं आज फिर से गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए20 को गीकबेंच पर स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए20 को गीकबेंच पर एसएम-ए205एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज 22 जनवरी की है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गीकबेंच पर गैलेक्सी ए20 को 3जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जो एंडरॉयड 9 पाई पर पेश होगा। लिस्टिंग से पता चला है कि गैलेक्सी ए20 को सैमसंग के ही एक्सनॉस 7885 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। आपको बता दें कि यही चिपसेट गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए40 में भी देखने को मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए20 में दिया जाने वाला यह चिपसेट पिछले साल लॉन्च हो चुके कंपनी के हिट फोन गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8 प्लस में भी देखने को मिला था। ये दोनों ही फोन मीड बजट में पेश किए गए थे। वहीं गैलेक्सी ए20 को लो बजट सेग्मेंट में लॉन्च किया जा सकता है। स्कोरिंग की बात की जाए तो गीकबेंच ने सिंगल-कोर में गैलेक्सी ए20 को जहां 1099 स्कोर दिया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 3456 स्कोर प्राप्त हुआ है। चर्चा है कि कंपनी इस साल गैलेक्सी ए सीरीज़ में 9 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और इनमें से 3 स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले होंगे
सैमसंग के फोल्डेबल फोन और गैलेक्सी एस10 की कीमत का हुआ खुलासा, इस दिन होंगे लॉन्च
गौरतलब है कि पिछले 10 दिनों में सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए40 तथा गैलेक्सी ए30 को भी इसी बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है। अभी तक गैलेक्सी ए सीरीज़ के गैलेक्सी ए30, गैलेक्सी ए40, गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोंस के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं आज गैलेक्सी ए20 का नाम भी इस कड़ी में जुड़ गया है।


















