मोटोरोला के पेटेंट में हुआ खुलासा, कुछ ऐसा होगा भविष्य में आने वाला यह ताकतवर फोन

Join Us icon

मोबाइल इंडस्ट्री में इनोवेशन को लेकर मोटोरोला का काफी लंबा इतिहास रहा है। कंपनी द्वारा साल 2004 में लॉन्च किए गए मोस्ट पॉप्यूलर मोटोरोला रेज़र फोन को भला कैसे भूला जा सकता है। स्लिक डिजाइन और फ्लिप के साथ आने वाला यह फोन अपने आप में काफी खास था। लेकिन, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है कि कंपनी काफी समय से स्मार्टफोन्स के डिजाइन को लेकर संघर्ष कर रही है।

हालांकि, कंपनी ने अब एक पेटेंट फाइल किया है, जिसमें ऐज सेंस फीचर और रैपराउंड डिसप्ले दिखाई दे रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इस टेक्नोलॉजी और डिजाइन के साथ किस स्मार्टफोन को पेश किया जाएगा। लेकिन, उम्मीद है कि इस टेक्नोलॉजी को फ्लैगशिप डिवाइस में शामिल किया जा सकता है।

5,000एमएएच बैटरी वाला मोटो जी7 पावर स्टोर पर हुआ उपलब्ध, जानें फुल स्पेसिफिकेशन और कीमत

इस पेटेंट को पेटेंटस्कोप वेबसाइट, वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन पर स्पॉट किया गया है। इसमें इमेज के साथ कई डिटेल्स दिखाई दी हैं। पहली तस्वीर में टचस्क्रीन, टच इनपुट एनालिसिस मॉड्यूल, ग्रिप प्रोफाइल डाटाबेस और बहुत कुछ लिस्ट है। हालांकि, हमारा ध्यान बॉटम ऐज में स्थित फिंगरप्रिंट स्कैनर ने खींचा जो कि इनडिसप्ले होगा। वहीं, लग रहा है कि आने वाले समय में मोटोरोला के डिवाइस में रैपराउंड डिसप्ले होगा, जिसका मतलब कंपनी अपने अपकमिंग फोन में फिजिकल बटन को बिल्कुल बंद कर सकती है।

सबसे पहले देखें कैसा होगा मोटो रेज़र 2019, नए अवतार में आएगा यह स्टाइलिश फोन

फोटो से पता चलता है कि आपकमिंग स्मार्टफोन के किनारों पर म्यूजिक प्लेबैक, कैमरा और पावर बटन के नियंत्रण बटन होंगे। हालांकि, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या मोटोरोला एचटीसी और गूगल एज सेंस जैसी सुविधा प्रदान करेगा, जो दोनों तरफ काम करती है। पेटेंट फोटो को देखकर लग रहा है कि इस फीचर को स्मार्टफोन के दोनों किनारों पर लागू किया जा सकता है, जिसका मतलब हो सकता है कि कार्यक्षमता केवल हैंडसेट के किनारे तक सीमित न हो। अन्य फोटो में वॉयस रिकग्निशन मॉड्यूल के साथ-साथ मोटो मॉड्स सपोर्ट के समर्थन का भी पता चलता है, जिसका अर्थ है कि बैक पर 16-पिन मैग्नेटिक कनेक्टर की उपस्थिति होगी।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here