सैमसंग गैलेक्सी एम10 और एम20 को मिलेगा नए एंडरॉयड पाई अपडेट

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग 28 जनवरी को भारत में नॉच डिस्प्ले के साथ अपने पहले स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। सैमसंग यह स्मार्टफोन नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के अंदर पेश किए जाएंगे। उम्मीद की जा रही है कि सैमसंग इस सीरीज़ के अंदर गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को पेश करेगी। वहीं, अब इस बात की पक्की जानकारी मिली है कि सैमसंग की इस सीरीज़ में आने वाले दोनो फोन्स में एंडरॉड पाई का अपडेट आने वाले समय में मिलेगा।

हालांकि, इस जानकारी से यह बात भी साफ हो गई है कि डिवाइस को कंपनी एंडरॉयड के पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम यानी एंडरॉयड ओरियो पर पेश करेगी। सैममोबाइल पर देखी गई मेंबर्स ऐप लिस्ट में सबसे पहले इस बात को स्पॉट किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 को इस साल अगस्त में एंडरॉयड पाई का अपडेट मिलेगा। हालांकि, कहा जा रहा है कि यह लिस्टिंग एक गलती हो औऱ बाद में इसमें सुधार कर दिया जाए, जिसके बाद दोनो फोन एंडरॉयड पाई के साथ पेश किए जाएंगे।

एक्सक्लूसिव: डिस्कंटिन्यू हो रहा है सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, इसलिए कंपनी दे रही है 19,000 रुपए का डिस्कउंट

सैमसंग द्वारा पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि नई गैलेक्सी एम सीरीज़ के स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव रूप से अमेजन इंडिया पर उपलब्ध कराया जाएगा। हाल ही में सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 की कीमत पर खुलासा 91मोबाइल्स ने किया था। हमें मिली जानकारी के अनुसार भारत में लॉन्च होने वाला गैलेक्सी एम10 सैमसंग की इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन होगा जिसे 7,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। इसी तरह सैमसंग गैलेक्सी एम20 को 10,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि गैलेक्सी एम20 एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकता है, ऐसे में 12,990 रुपये इस फोन के ऊंचे वे​रिएंट की कीमत हो सकती है।

सैमसंग का सस्ता फोन गैलेक्सी ए20 गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, 3जीबी पर होगा लॉन्च

आपको बता दें कि गैलेक्सी एम सीरीज़ सैमसंग की पहली स्मार्टफोन सीरीज है जो ‘वी’ शेप वाली नॉच के साथ लॉन्च होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार गैलेक्सी एम10 में जहां 3500एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी वहीं गैलेक्सी एम20 को 5000एमएएच की बड़ी दमदार बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here