
टेक कंपनी हुआवई अपनी हाईएंड फ्लैगशिप मेट सीरीज़ को बढ़ाने वाली है। खबर पहले ही सामने आ चुकी है कि मेट 20 प्रो की सफलता को भुनाते हुए कंपनी अब इसी सीरीज़ के आगामी डिवाईस पर काम कर रही है और हुआवई मेट 30 और मेट 30 प्रो लाने की तैयारी कर रही है। पिछले कुछ लीक्स में इन फोंस के डिजाईन संबंधी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं अब नए लीक में हुआवई मेट30 और मेट 30 प्रो की अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। इस लीक में मेट 30 और मेट 30 प्रो की डिसप्ले साईज़ और कैमरा सेंसर्स की जानकारी मिली है।
हुआवई से जुड़ी इस नई खबर में पता चला है कि कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन मेट 30 और मेट 30 प्रो को ओएलईडी डिसप्ले पर पेश करेगी। ओएलईडी होने के चलते ये दोनों ही फोन मॉडल इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेंगे यह बात भी साफ हो गई है। लीक में बताया गया है कि मेट 30 प्रो में 6.5-इंच की बड़ी डिसप्ले दी जाएगी। हुआवई के ये फोन मॉडल बेहद ही नैरो बेजल्स वाले होंगे तथा डिसप्ले के उपरी ओर छोटी सी ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी। इसी नॉच में सेल्फी कैमरा मौजूद होगा।

हुआवई मेट 30 और मेट 30 प्रो के कैमरा सेटअप से जुड़ी जानकारी भी नए लीक में सामने आई है। इस लीक में बताया गया है कि मेट 30 प्रो ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर्स से लैस होगा। फोन के बैक पैनल पर 40-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20-मेगापिक्सल का सेकेंडरी वाइड-एंगल लेंस तथा 3एक्स ज़ूम सपोर्ट करने वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट में सह भी समाने आया है कि हुआवई मेट 30 फोन सोनी का आगामी 38-मेगापिक्सल क्षमता वाला कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा।
ऑनर व्यू 20 की कीमत का हुआ खुलासा! 29 फरवरी को भारत में होगा लॉन्च, वनप्लस को मिलेगी सीधी टक्कर
लीक में सामने आया है कि हुआवई मेट 30 में जहां कंपनी की ओर से 8जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी वहीं मेट 30 प्रो को हुआवई द्वारा 12जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। पहले सामने आए लीक्स के अनुसार हुआवई के ये दोनों ही फोन मॉडल कंपनी के किरीन 980 चिपसेट पर रन करेंगे। वहीं मेट 30 प्रो में फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ 40वॉट का चार्जर दिया जा सकता है। उम्मीद है कि हुआवई फरवरी के अंत या मार्च के शुरूआत में ही मेट 30 और मेटा 30 प्रो फोन को पेश कर सकती है।




















