
सैमसंग ने आज ही भारतीय बाजार के जरिये टेक मंच पर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘गैलेक्सी एम’ पेश की है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन सीरीज़ के अंतर्गत गैलेक्सी एम20 और गैलेक्सी एम10 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। गैलेक्सी एम सीरीज़ के साथ ही सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ भी चर्चा में है। पिछले कुछ हफ्तों में गैलेक्सी ए सीरीज़ के कई स्मार्टफोंस सामने आ चुके हैं। पिछले हफ्ते जहां गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए20 स्मार्टफोन को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था। वहीं आज फिर से गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए10 को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।
सैमसंग का करारा जवाब, लॉन्च हुआ 4जीबी रैम और 5000एमएएच बैटरी वाला गैलेक्सी एम20
गीकबेंच की ताजा लिस्टिंग में गैलेक्सी ए10 सामने आया है। गीकबेंच की यह लिस्टिंग आज यानि 28 जनवरी की है और इसमें फोन की कई जरूरी स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया हैं। आपको बता दें कि इससे पहले गैलेक्सी ए50 तथा गैलेक्सी ए40 भी इसी वेबसाइट पर लिस्ट हो चुके हैं। कुल मिलाकर अभी तक गैलेक्सी ए सीरीज़ के गैलेक्सी ए20, गैलेक्सी ए30, गैलेक्सी ए40, गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोंस के नाम अब तक सामने आ चुके हैं।

गैलेक्सी ए10 की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एसएम-ए105एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर गैलेक्सी ए10 को 2जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जो एंडरॉयड 9 पाई पर पेश होगा। लिस्टिंग से पता चला है कि गैलेक्सी ए10 को सैमसंग के ही एक्सनॉस 7885 चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि सैमसंग का यही चिपसेट पिछले साल लॉन्च हुए शानदार फोन गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8 प्लस में भी देखने को मिलेगा तथा गैलेक्सी ए30 व ए20 को भी इसी चिपसेट से लैस दिखाया गया है।
शाओमी को टक्कर देने के लिए सैमसंग ने उतारा बेहद सस्ता नॉच वाला फोन
गीकबेंच स्कोरिंग की बात करें तो इस बेंचमार्किंग साइट पर गैलेक्सी ए10 को सिंगल-कोर में जहां 1103 स्कोर दिया है वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 3324 स्कोर दिया गया है। सैमसंग की ओर से हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए सीरीज़ के फोन को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस सीरीज़ के फोन टेक मंच पर दस्तक देंगे। आपको बता दें कि चर्चा है कि कंपनी इस साल गैलेक्सी ए सीरीज़ में 9 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी और इनमें से 3 स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले होंगे।


















