एक्सक्लूसिव : 48-एमपी ट्रिपल रियर और 32-एमपी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा वीवो वी15 प्रो

Join Us icon

वीवो वी15 प्रो की खबरें जब से टेक बाजार में आई है तब से ही 91मोबाइल्स ने इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई एक्सक्लूसिव न्यूज़ अपने पाठकों तक पहुॅंचाई है। कंपनी द्वारा घोषणा किए जाने से पहले ही हमनें बता दिया था कि वीवो फरवरी में भारत में अपनी वी स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन लाएगी जिसे वी15 प्रो नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा। कल ही हमनें बताया था कि आने वाली 15 फरवरी से वी15 प्रो प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध होने वाला है जो 20 फरवरी को भारत में लॉन्च हो जाएगा। वहीं आज​ लॉन्च से पहले ही हम इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी लेकर आए हैं।

वीवो वी15 प्रो की सबसे बड़ी यूएसपी फोन का कैमरा सेग्मेंट होगा। फोन के बैक पैनल पर जहां ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा वहीं यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। वीवो 15 प्रो में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जो फोन बॉडी के अंदर होगा। सेल्फी की कमांड देने पर ही यह सेंसर पॉप अप कैमरे के रूप में बाहर आएगी। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल (12 X 4) का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 5-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर होगा।

vivo-v15-pro-full-specification-32mp-pop-up-selfie-48mp-triple-rear-camera-6gb-ram-in-hindi

वी15 प्रो में फुल व्यू डिसप्ले दी जाएगी जो सुपर एमोलेड होगी। इस डिसप्ले के नीचले हिस्से में अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। वी15 प्रो 6जीबी रैम के साथ बाजार में कदम रखेगा तथा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वीवो अपने इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट के साथ लॉन्च करेगी। वीवो आने वाली 20 फरवरी को वी15 प्रो इंडिया में पेश करने जा रही है। इन स्मार्टफोंस की कीमत और इनकी सेल से जुड़ी जानकारी भी जल्द ही आपको दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here