पंच-होल डिसप्ले वाले नोकिया 6.2 की वीडियो आई सामने, देखें कैसा होगा यह शानदार फोन

Join Us icon

नोकिया ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी आने वाली 24 फरवरी को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। चर्चा है कि इस दिन कंपनी विश्व के पहले पांच रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन नोकिया 9 प्योरव्यू को पेश करेगी तथा साथ ही नोकिया की ओर से नोकिया 8.1 प्लस (2019) और नोकिया 6.2 (2019) स्मार्टफोन भी पेश किए जा सकते हैं। वहीं आज इनमें से एक नोकिया 6.2 (2019) की एक रेंडर वीडियो सामने आई है जिससे फोन की लुक, डिजाईन व फीचर्स की जानकारी मिलेगी।

नोकिया 6.2 (2019) की यह वीडियो एक कॉन्सेप्ट वीडियो है जिसे वीडियो यूट्यूब चैनल द्वारा पब्लिश किया गया है। यह वीडियो 1 मिनट और 24 सेकेंड ही जिसमें नोकिया 6.2 के फ्रंट व बैक पैनल के साथ ही चारों किनारें व साईड पैनल भी दिखाए गए हैं। इस वीडियो में दिखाया गया है कि नोकिया ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च होगा। स्क्रीन पर उपर की ओर एक छोटा सा छेद दिया गया है और इसी छेद में सेल्फी कैमरा मौजूद है।

नोकिया 6.2 (2019) के फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां पंच-होल डिसप्ले मौजूद है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है जिसपर नोकिया लिखा हुआ है। फोन के बैक पैनल पर बीच में कैमरा सेटअप दिया गया है। नोकिया 6.2 (2019) का रियर कैमरा सेटअप व​र्टिकल शेप में है जिसमें दो कैमरा सेंसर मौजूद है। इन दोनों कैमरा सेंसर्स के बीच में फ्लैश लाईट लगाई गई है। इस फोन में भी कार्ल ज़ेसिस के कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।

nokia-6-2-2019-concept-video-leak-punch-hole-display-design-in-hindi

फोन के बैक पैनल पर ही कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर एंडरॉयड वन भी लिखा हुआ है जिस वजह से माना जा सकता है कि अपने मौजूदा स्मार्टफोंस की ही तरह नोकिया 6.2 (2019) को भी कंपनी एंडरॉयड वन पर लॉन्च करेगी। फोन के दाएं पैनल पर जहां वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन दिया गया है वहीं बाएं पैनल पर सिम ट्रे मौजूद है। नोकिया 6.2 (2019) के उपरी पैनल पर 3.5एमएम जैक भी इस वीडियो में दिखाया गया है।

शाओमी दे रही है अपने स्मार्टफोंस पर 4,000 रुपये तक की छूट! जानें कौन-कौन से फोन है शामिल

नोकिया 6.2 (2019) की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.2-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है। कंपनी इस फोन को 4जीबी तथा 6जीबी के दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च कर सकती है ​जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करेगा। एचएमडी ग्लोबल ने अभी तक नोकिया 6.2 (2019) के लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है लिहाजा 24 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here