
वर्ष 2019 को गुजरे हुए एक माह हो गया है और अब स्थिति साफ हो गई कि नए साल में किस तरह की तकनीक दस्तक देने वाली है। यहां से हम कह सकते हैं कि डुअल डिसप्ले और 5जी फोन की चर्चा पूरे साल रहेगी। परंतु कुछ ऐसी भी तकनीक होगी जो आम लोगों को राहत देने का काम करेगी। जी हां, हम यहां पर नई तकनीक का जिक्र नहीं कर रहे हैं लेकिन कुछ तकनीक के बारे में बताने वाले हैं जो पिछले साल तक तो खास थे लेकिन नए साल में ट्रेंड बन जाएंगे।
1. पॉपअप कैमरा

सबसे पहले मैं पॉपअप कैमरे का जिक्र करूंगा। पिछले साल लॉन्च वीवो नेक्स फोन में सबसे पहले हमनें पॉपअप कैमरा देखा था जो थोड़ा महंगा था। परंतु नए साल में यह फीचर आम हो जाएगा। हाल में खबर आई कि कंपनी वीवो वी15 प्रो और वीवो वी15 के साथ कम रेंज में पॉपअप कैमरा फोन की शुरुआत कर सकती है। पॉपअप कैमरा दिखाई नहीं देता है बॉडी में छुपा हुआ होता है। परंतु जैसे ही आप सेल्फी आॅन करते वैसे ही यह बॉडी से निकल कर बाहर आ जाता है। वीवो वाई91 हो गया है भारत में लॉन्च, जानें इस डुअल कैमरे और पावरफुल बैटरी वाले फोन के 5 शानदार फीच
2. स्लाइड आउट कैमरा

2018 में स्लाइड आउट कैमरा काफी सुर्खियों में रहा। ओपो, आॅनर और शाओमी जैसी कंपनियों ने स्लाइड आउट कैमरे वाले फोन लॉन्च किए। हालांकि सिर्फ ओपो का फाइंड एक्स ही भारत में उपलब्ध हुआ लेकिन इस साल और भी कई फोन लॉन्च होने वाले हैं जिनमें स्लाइड आउट कैमरा होगा और वे थोड़े कम बजट में होंगे। इसमें भी फ्रंट में दिया गया सेल्फी कैमरा छुपा होता है लेकिन आप फोन को स्लाइड करेंगे तो वह निकलकर सामने आएगा। इसका फायदा यह होता है कि कंपनियां छोटे डिजाइन में भी बड़ी स्क्रीन दे पाती हैं। सैमसमंग गैलेक्सी एम10 के पांच फीचर्स जो इसे बनाते हैं शाओमी रेडमी 6 से बेस्ट
3. पंच होल स्क्रीन

नॉच से एक स्टेप आगे निकलकर वर्ष 2019 में पंच होल डिसप्ले वाले फोन भी ट्रेंड बनेंगे। इसकी शुरुआत सैमसंग ने गैलेक्सी एस8एस से की है लेकिन यह फोन अब तक भारत में नहीं आया है। भारत में ऑनर ने व्यू 20 पहला फोन है जिसे पंच होल डिसप्ले के साथ पेश किया गया है। हालांकि यह थोड़ा महंगा है लेकिन पंच होल वाले फोन साल के अंत तक 15,000 रुपये के बजट में आ जाएंगे। नॉच जहां स्क्रीन के बीच में होता है। वहीं पंच होल के तहत स्क्रीन के किसी स्थान पर एक छेद कर दिया जाता है और उस पर सेल्फी कैमरा उपलब्ध होता है।
4. ट्रिपल कैमरा
कैमरा हमेशा से ही काफी ट्रेंडिंग फीचर रहा है और 2019 में भी इसका काफी अहम रोल होगा। सबसे खास बात यह कही जा सकती है कि जहां पिछले साल डुअल कैमरा फोन की चर्चा बहुत ज्यादा थी वहीं इस बार ट्रिपल कैमरा फोन की बात होगी। सैमसंग ने गैलेक्सी ए7 के साथ कम रेंज में इसकी शुरुआत कर दी थी। वहीं अब वीवो के नए फोन वी15 और वी15 प्रो में भी इसकी काफी बातें हो रही हैं।
5. इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर

पहले फिल्मों में देखते थे कि स्क्रीन पर हाथ लगाया और डिवाइस अनलॉक हो गया। 2018 में यह कल्पना भी हकीकत में बदल गई। वीवो ने एक्स21 मॉडल से इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद ओपो, वनप्लस और शाओमी जैसी कंपनियों ने अपने फोन में इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट का उपयोग किया। 2019 में यह तकनीक और ज्यादा पॉप्युलर होने वाली है क्योंकि लोगों को अब कम बजट में यह प्रीमियम फीचर मिलेगा।










