
टेक कंपनी ऑनर ने नवंबर महीने में ऑनर 8सी इंडिया में लॉन्च किया था। उस वक्त ऑनर 8सी दुनिया का पहला स्मार्टफोन था जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था। ऑनर 8सी ने शानदार लुक के साथ बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर इंडियन मार्केट में कदम रखा था, जिसे स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा बेहद पसंद किया गया था। ऑनर 8सी को कंपनी द्वारा 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। वहीं अब अपने फैन्स को तोहफा देते हुए ऑनर इंडिया ने ऑनर 8 सी की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है।
ऑनर 8सी को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। यह फोन 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी तथा 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। फोन के 32जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत जहां 11,999 रुपये रखी गई थी वहीं ऑनर 8सी के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं अब कंपनी की ओर से ऑनर 8 सी के 32जीबी वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी गई है। प्राइज़ कट के बाद ऑनर 8सी के इस वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

ऑनर 8सी को कंपनी की वेबसाइट के साथ ही अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है। अमेज़न पर इस फोन के 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये लिस्ट कर दी गई है। वहीं फोन के 64जीबी मैमोरी वेरिएंट का मूल्य अभी भी 12,999 रुपये है। ऑनर 8सी को आॅरोरा ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड, मीडनाइट ब्लैक और नेबूला पर्पल कलर में खरीदा जा सकता है।
ऑनर 8सी स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन को नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। ऑनर 8सी में 720 x 1,520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.26-इंच की फुलव्यू आईपीएस डिस्पले दी गई है। फोन के फ्रंट पैनल पर नीचे की ओर बॉडी पार्ट पर ऑनर लिखा हुआ है तथा अन्य तीनों किनारें पूरी तरह से बेजल लेस रखे गए हैं। ऑनर 8सी को कंपनी द्वारा ईएमयूआई 8.1 के साथ एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया गया है।
वेलेंटाईन डे का तोहफा, एप्पल आईफोन एक्सआर पर कंपनी दे रही है भारी छूट
ऑनर 8सी में मौजूद क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 632 14एनएम टेक्नोलॉजी पर काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 506 मौजूद है। ऑनर 8सी के दोनों ही वेरिएंट्स में फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ऑनर 8सी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडी कैमरा सेंसर दिया गया है।

ऑनर 8सी सेल्फी के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर फ्लैश लाईट मौजूद है। यह एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
आपको बता दें कि कंपनी की ओर से ऑनर 8सी की कीमत कटौती की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, ऐसे में हो सकता है कि कुछ समय बार यह फोन फिर से पुरानी कीमत पर बिकना शुरू हो जाए।


















