
ओपो को लेकर आज ही हमने खबर छापी थी कि कंपनी ने अपनी एफ सीरीज़ के सबसे नए और हिट स्मार्टफोन एफ9 प्रो की कीमत में कटौती की है। इस प्राइज़ कट को ओपो एफ11 प्रो के लॉन्च से जोड़ कर देखा जा रहा था। वहीं अब ओपो इंडिया ने एफ11 प्रो की लॉन्च डेट से पर्दा उठाते हुए घोषणा कर दी है कि कंपनी की एफ सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन आने वाली 5 मार्च को भारतीय टेक बाजार में दस्तक दे देगा।
ओपो इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए एफ11 प्रो की लॉन्च डेट का खुलासा किया है। ओपो ने बताया है कि कंपनी मार्च के पहले हफ्ते में ही 5 तारीख को मुबंई में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से ओपो एफ11 प्रो को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च की तारीख के अलावा ओपो ने अब तक सिर्फ इतना ही बताया है कि एफ11 प्रो को 48-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च किया जाएगा।

ये होगी स्पेसिफिकेशन्स
ओपो ने हालांकि अभी तक एफ11 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी है लेकिन हमें मिली जानकारी के मुताबिक एफ11 प्रो में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर वर्टिकल शेप में दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे जिसमें 48-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। ओपो एफ11 प्रो पॉप-अप सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा।
वीवो वाई91आई होगा वॉटरड्रॉप नॉच वाला सबसे सस्ता फोन, मार्च में होगा लॉन्च
ओपो एफ11 प्रो को लेकर प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक ओपो अपने इस स्मार्टफोन को 6जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च करेगी। ओपो एफ11 प्रो में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। ओपो का यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड ओएस के साथ मीडियाटेक के हेलीयो पी70 चिपसेट पर रन करेगा। 5 मार्च को लॉन्च होने के बाद ओपो एफ11 प्रो कब तक सेल के लिए उपलब्ध होगा और इस फोन की कीमत क्या होगी इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है।


















