सैमसंग के बाद यह कंपनियां लाने वाली हैं सुपर स्पीड वाले 5जी स्मार्टफोन, देखें कौन से हैं डिवइस

Join Us icon

पिछले साल 2018 में मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स में कैमरे और बेजेल लेस डिस्प्ले पर सबसे ज्यादा काम किया। लेकिन बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कुछ नया पेश करते इस साल दिखाई देगा। इस साल कई दिग्गज कंपनियों ने इसके लिए कमर कस ली है और वह अपना 5जी कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन पेश करेंगी। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सैमसंग का शामिल है क्योंकि कंपनी अपने 5जी फोन को लॉन्च कर इस लिस्ट में सबसे पहला स्थान हासिल कर चुकी है। वहीं, इस साल के अंत तक स्मार्टफोन्स में 5जी कनेक्टिविटी फीचर मिलना शुरू हो जाएगा।

सैमसंग के अलावा इस साल वनप्लस, हुआवई, ओपो, शाओमी, एलजी और दूसरी कंपनियां अपने 5जी फोन्स को पेश करेंगी। अगर हम बात करें सैमसंग गैलेक्सी एस10 5जी वेरिएंट की तो 5 जी वेरिएंट फुल टीवी सीज़न को मिनटों में डाउनलोड करने में सक्षम है, बिना किसी समस्या के ग्राफिक्स-हेवी क्लाउड गेम्स को खेला जा सकेगा और यह रियल-टाइम 4K वीडियो कॉल को सपोर्ट करेगा। अब आगे बात करते हैं इस साल आने वाले दूसरी कंपनियों के 5जी फोन्स की।

वनप्लस 5जी फोन
वनप्लस इस साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में वनप्लस 5जी का प्रोटोटाइप पेश करने जा रही है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पावर्ड होगा। मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में आने वाले लोग एस 5जी प्रोटोटाइप पर 5जी क्लाउड गेमिंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इस फोन को क्वालकॉम टेक्नॉलजी के बूथ पर डिस्प्ले किया जाएगा। बता दें कि 5जी डिवेलपमेंट को लेकर कंपनी और क्वालकॉम टेक्नॉलजीस 2017 से ही साथ मिलकर काम कर रही हैं।

सोनी 5जी फोन
सोनी को लेकर भी अफवाह है कि कंपनी अपने अकमिंग डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 के साथ पेश कर सकती है। वहीं, अगर बात करें इस चिपसेट की तो यह 7एनएम तकनीक पर बना है। यह चिपसेट बाजार में उपलब्ध मौजूद चिपसेट से कहीं ज्यादा फास्ट और स्मार्ट है। कई एडवांस फीचर्स से लैस क्वालकॉम का यह चिपसेट 5जी भी सपोर्ट करता है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड4 भी स्नैपड्रैगन 855 सपोर्ट के चलते लॉन्च होने के साथ ही 5जी नेटवर्क सपोर्ट करने में सक्षम होगा।

हुआवई 5जी फोन
हुआवई के कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के सीईओ रीचर्ड यू ने कुछ समय पहले 5जी फोन को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में कहा गया, “हम फरवरी में बार्सिलोना में दुनिया का पहला फोल्डेबल स्क्रीन के साथ 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेंगे।” उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में किरीन 980 चिपसेट दिया जाएगा। यह कंपनी का पहला 5जी मॉडम वाला स्मार्टफोन होगा। इससे साफ है कि कंपनी कुछ दिनों बाद शुरू होने वाले टेक शो में अपना पहला 5जी फोन पेश करेगी।

ओपो 5जी फोन
पिछले साल 4जी/5जी समिट के दौरान ओपो अपने 5जी मॉडल का प्रदर्शन किया था। इसी इवेंट में एक साथ कई कंपनियों ने 2019 में अपनी 5जी फोन लाने की घोषणा की थी जिनमें ओपो भी शामिल थी। वहीं, ओपो ने अपने फोन में 5जी का प्रदर्शन किया था। दिया। 5जी कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने ओपो रिसर्च इंस्टिट्यूट में एक परिक्षण रखा था और इस दौरान कंपनी ने ओपो आर15 मॉडल के कस्टमाइज संस्करण जो 5जी क्षमता से लैस था। उम्मीद की जा रही है कि दूसरी कंपनियों की तरह ही ओपो भी एमडब्लूसी 2019 में इसे पेश किया जा सकता है।

शाओमी 5जी फोन
शाओमी साल 2019 में अपना 5जी फोन लाने वाली है। यह फोन मी मिक्स 3 होगा जिसकी घोषणा कंपनी द्वारा पहले ही की जा चुकी है। पिछले दिनों क्वालकॉम के ईवेंट में भी शाओमी मी मिक्स 3 को देखा जा चुका है जहां फोन में 5जी सपोर्ट मौजूद था। इसके अलावा खबर है कि कंपनी का आने वाला मी मिक्स 4 भी 5जी सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि 5जी फोन पेश करने की लिस्ट में एलजी, लेनोवो और कई दूसरी कंपनियां भी शामिल हैं। इस साल कई 5जी सपोर्ट के साथ आने वाले फोन देखने को मिलेंगे। हालांकि, भारत में आने में इन्हें कितना समय लगेगा यह देखने वाली बात होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here