
2018 में जहां 5जी स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं गर्म थी वहीं इस साल 2019 में ये चर्चाएं हकीकत में बदलने को तैयार है। मोबाइल का महाकुंभ कही जाने वाली मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के 2019 संस्करण में सैमसंग, शाओमी और हुआवई जैसी दिग्गज़ कंपनियां अपने 5जी फोन को पेश कर चुकी है। वहीं आज इन तीनों कंपनियों के बाद एलजी ने भी अपने 5जी फोन से पर्दा उठा दिया है। एलजी की ओर से कंपनी का पहला 5जी स्मार्टफोन पेश कर दिया गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एलजी वी50 थिंक 5जी नाम के साथ पेश किया है जो शानदार लुक के साथ पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है।
एलजी वी50 थिंक 5जी स्पेसिफिकेशन्स
एलजी का यह फोन रेग्यूलर नॉच पर पेश किया गया है। यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 6.4-इंच की क्वॉडएचडी+ ओएलईडी फुलविज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। एलजी वी50 थिंक की एक बड़ी खासियत यह भी है कि इस फोन में एक्सट्रनल डिसप्ले को कनेक्ट किया जा सकता है।

एलजी वी50 थिंक 5जी को एंडरॉयड के सबसे नए आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। यह फोन क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो एलजी वी50 थिंक 5जी 5 कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर दो कैमरा सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप में कंपनी की ओर से एफ/1.5 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह एलजी का यह 5जी फोन एफ/1.9 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर सपोर्ट करता है।
सेल्फी कैमरे के मामले में भी एलजी वी50 थिंक 5जी फोन खुद को अन्यों से बेहतर साबित करता है। फोन के फ्रंट पैनल पर दो सेल्फी कैमरा सेंसर दिए गए हैं। यहां एक कैमरा सेंसर जहां 8-मेगापिक्सल का है जो एफ/1.9 अपर्चर सपोर्ट करता है वहीं दूसरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर वाला है जो 5-मेगापिक्सल सपोर्ट करता है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने अपने फोन में शानदार फिल्टर्स और ब्यूटी मोड भी दिए हैं।
एलजी वी50 थिंक 5जी गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करता है। यह फोन आईपी68 रेटिड है जो इसे पानी व धूल अवरोधक बनाता है। ब्लूटूथ, वाईफाई व एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्वालकॉम की 3.0 क्विक चार्ज तकनीक सपोर्ट करता है।


















