
सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही अंर्तराष्ट्रीय टेक मंच पर अपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज़ से पर्दा उठाते हुए एक साथ तीन नए फोन गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10ई पेश किए थे। इस स्मार्टफोंस के साथ ही सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 का 5जी मॉडल भी सामने रखा था। सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 सीरीज़ को इनफिनिटी ओ डिसप्ले पर पेश किया है। टेक मंच पर दस्तक देने के साथ ही यह अंदेशा ओ गया था कि कंपनी जल्द ही इन स्मार्टफोंस को भारतीय बाजार में भी लाएगी। वहीं अब सैमसंग इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए बता दिया है कि आने वाली 6 मार्च को गैलेक्सी एस10 को भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।
सैमसंग इंडिया ने मीडिया इन्वाईट भेजते हुए बताया है कि कंपनी आने वाली 6 मार्च को राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रहा है और इसी ईवेंट के मंच से गैलेक्सी एस10 सीरीज़ भारतीय बाजार में कदम रखेगी। इस दिन सैमसंग की ओर से गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10ई और गैलेक्सी एस10 प्लस स्मार्टफोन देश में लॉन्च किए जाएंगे। ये तीनों ही स्मार्टफोन आनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं।

यह होगी कीमतें
गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही इस सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोन मॉडल की इंडियन कीमतें भी सामने आ चुकी हैं, जो इस प्रकार है :
गैलेक्सी एस10ई
6जीबी रैम / 128जीबी मैमोरी = 55,900 रुपये
गैलेक्सी एस10 प्लस
8जीबी रैम / 128जीबी मैमोरी = 66,900 रुपये
8जीबी रैम / 512जीबी मैमोरी = 84,900 रुपये
गैलेक्सी एस10 प्लस
8जीबी रैम / 128जीबी मैमोरी = 73,900 रुपये
8जीबी रैम / 512जीबी मैमोरी = 91,900 रुपये
12जीबी रैम / 1टीबी मैमोरी = 1,17,900 रुपये
जानें क्या है फर्क सैमसंग के गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10+ और गैलेक्सी एस10ई में
डिसप्ले
सैमसंग ने अपने तीनों ही स्मार्टफोंस को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है तथा ये फोन इनफिनिटी ओ डिसप्ले सपोर्ट करते है। डिसप्ले साईज़ और रेज्ल्यूशन की बात करें तो..
गैलेक्सी एस10 प्लस में 6.4-इंच की क्यूएचडी प्लस कर्व्ड डायनामाइक एमोलेड पंच-होल डिसप्ले दी गई है।
गैलेक्सी एस10 6.1-इंच की क्वॉडएचडी प्लस कर्व्ड डायनामाइक एमोलेड पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है।
गैलेक्सी एस10 को 5.8-इंच की फुलएचडी+ फ्लैट डायनामाइक एमोलेड पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है।
लगे हाथ आपको बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 और एस10 प्लस के फ्रंट पैनल को कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 6 के प्रोटेक्ट किया है। वहीं इन दोनों स्मार्टफोन का बैक पैनल गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। इसी तरह गैलेक्सी एस10ई के फ्रंट व बैक पैनल को कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 5 की मजबूती प्रदान की है।
सैमसंग गैलेक्सी एस10ई की डिसप्ले 438 पीपीआई सपोर्ट करती है। गैलेक्सी एस10 की डिसप्ले 550 पीपीआई तथा गैलेक्सी एस10 प्लस की डिसप्ले 522 पीपीआई सपोर्ट करती है। यहां पीपीआई का मतलब (पिक्सल पर इंच) है।

कैमरा सेटअप
सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज़ अपने डिजाईन व डिसप्ले के साथ ही फोटोग्राफी सेग्मेंट में भी बेहद खास है। एक ओर जहां तीनों फोन में कैमरा की प्लेसमेंट बेहद हर अनूठे स्टाईल में की गई है वहीं कैमरा सेंसर की पावर और फीचर भी बेहद शानदार है।
गैलेक्सी एस10 प्लस के फ्रंट पैनल पर दो पंच-होल मौजूद है जिनमें दो सेल्फी कैमरे लगे हैं। इसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 10-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेल्फी तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी आरजीबी डेफ्थ सेंसिंग सेंसर दिया गया है।
गैलेक्सी एस10 सिंगल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के पंच-होल में ही एफ/1.9 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
गैलेक्सी एस10ई सेल्फी के लिए 10-मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा दिया गया है।

गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस10 प्लस के बैक पैनल पर 3 कैमरा सेंसर मौजूद है। यहां 12-मेगापिक्सल का वेरिएबल अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। यह सेंसर एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 अपर्चर तक का सपोर्ट करता है। इसी तरह एफ/2.4 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। इस फोन का रियर कैमरा सेटअप 2एक्स ऑप्टिकल और 10 एक्स डिजीटल ज़ूम के साथ ही वाइड एंगल और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।
वहीं गैलेक्सी एस10ई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
बैटरी
दमदार प्रोसेसिंग को बनाए रखने के लिए सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोंस को फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया है। इन तीनों ही फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। इसके साथ ही गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के तीनों फोन वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करते हैं।
गैलेक्सी एस10+ को कंपनी ने 4,100एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया है।
गैलेक्सी एस10 स्मार्टफोन 3,400एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
गैलेक्सी एस10ई में पावर बैकअप के लिए 3,100एमएएच की बैटरी दी गई है।
रैम व मैमोरी
सैमसंग ने गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के तीनों स्मार्टफोंस को एक से ज्यादा रैम व स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। आईये नज़र डालते हैं..
गैलेक्सी एस10 को स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। यह फोन 8जीबी रैम सपोर्ट करता है जिसके साथ एक वेरिएंट में 128जीबी इंटरनल मैमोरी तथा दूसरे में 512जीबी स्टोरेज दी गई है।
गैलेक्सी एस10+ दो रैम के साथ तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश हुआ है। यह फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम सपोर्ट करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसे 128जीबी, 512जीबी तथा 1टीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है।
गैलेक्सी एस10ई को सैमसंग ने 6जीबी रैम के साथ 128जीबी मैमोरी तथा 8जीबी रैम के साथ 512जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया गया है।

आपको बता दें कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10ई को क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर लॉन्च किया है। भारत में ये तीनों ही स्मार्टफोन कंपनी के एक्सनॉस 9820 चिपसेट पर पेश किए जा सकते हैं।


















