
सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 स्मार्टफोन को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश किया था। वैश्विक मंच पर पेश होने के साथ ही ये दोनों फोन सैमसंग इंडिया की आफिशियल वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गए थे। कंपनी की ओर से पहले ही दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कर दिया गया है, जिसके बाद सैमसंग फैन्स के साथ ही स्मार्टफोन यूजर भी गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 के इंडिया लॉन्च का इंतजार कर रहे थे। वहीं आज इस इंतजार को खत्म करते हुए सैमसंग ने गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी 30 को भारतीय बाजार में उतार दिया है।
कीमत
सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए50 और गैलेक्सी ए30 को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कपंनी की ओर से दोनों स्मार्टफोंस की कीमत पर खुलासा करते हुए इनकी ब्रिकी की घोषणा भी कर दी है।
गैलेक्सी ए30 (4जीबी/64जीबी) = 16,990 रुपये
गैलेक्सी ए50 (4जीबी/64जीबी) = 19,990 रुपये
गैलेक्सी ए50 (6जीबी/128जीबी) = 22,990 रुपये
![]()
सैमसंग गैलेक्सी ए50
सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन को इनफिनिटी यू डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी ओर छोटी सी ‘यू’ शेप की नॉच मौजूद है। सैमसंग ने अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट से लैस किया है। गैलेक्सी ए50 एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस पर बेस्ड है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ कंपनी की ही एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करता है।
गैलेक्सी ए50 को कंपनी ने दो वेरिएंट में पेश किया है। एक वेरिएंट जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इन दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी ए7 की ही तरह गैलेक्सी ए50 भी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।
फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह गैलेक्सी ए50 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन के ये दोनों ही कैमरा सेंसर एफ/2.2 अपर्चर सपोर्ट करते है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी ए50 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी ए50 में बिक्सबे शार्टकट बटन दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही यह फोन डुअल सिम और 4जी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए50 में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। भारत में यह फोन ब्लैक, वाईट, ब्लू और कोलर लाईट कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
![]()
सैमसंग गैलेक्सी ए30
सैमसंग गैलेक्सी ए30 डिजाईन के मामले में गैलेक्सी ए50 के समान ही है। यह फोन भी 6.4-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। एंडरॉयड पाई के साथ ही यह फोन आक्टा-कोर प्रोसेसर एक्सनॉस 7904 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए गैलेक्सी ए30 में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए30 में भी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।


















