7.8एक्स ज़ूम लेंस के साथ लॉन्च होगा हुआवई मेट 30 प्रो, 26 मार्च को देगा दस्तक

Join Us icon

टेक कंपनी हुआवई घोषणा कर चुकी है कि वही आने वाली 26 मार्च को अपनी पी स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत दो हाईएंड फ्लैगशिप फोन पी30 और पी30 प्रो लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में अब हुआवई पी30 और पी30 प्रो की रेंडर ईमेज इंटरनेट पर लीक हुई है। इस रेंडर ईमेज से दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल की लुक व डिजाईन की जानकारी तो मिली है ही तथा साथ ही फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई है।

हुआवई पी30 ​और पी30 प्रो की रेंडर ईमेज को विनफ्यूचर ने अपनी रिपोर्ट में शेयर किया है। इस रिपोर्ट में दोनों फोन मॉडल्स की फोटो के साथ ही इनकी स्पेसिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। विनफ्यूचर ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यतौर पर हुआवई पी30 तथा हुआवई पी30 प्रो के ​कैमरा सेग्मेंट की डिटेल्स बताई है। यूं तो ये दोनों ही फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेंगे लेकिन दोनों कैमरों की प्लेसमेंट तथा फीचर में अंतर होगा।

huawei p30 series to launch on 26 march feature specifications camera in hindi

ऐसा होगा डिजाईन

हुआवई पी30 और पी30 प्रो दोनों स्मार्टफोंस के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इन दोनों ही फोन मॉडल में रियर कैमरा बैक पैनल पर बाईं ओर व​र्टिकल शेप में होगा। हुआवई पी30 में जहां कैमरा सेटअप के नीचे ही फ्लैश लाईट दिखाई गई है वहीं पी30 प्रो में कैमरा सेटअप के अगल उपर दाईं ओर फ्लैश लाईट दी गई है। सामने आई फोटो में सबसे खास बात यह भी नज़र आई है कि पी30 प्रो के रियर कैमरा सेटअप में सबसे नीचे वाला सेंसर गोल नहीं बल्कि स्कॉयर शेप में दिया गया है।

बिना नॉच वाली ट्रू बेजल लेस स्क्रीन और ताकतवर प्रोसेसर के साथ जल्द दस्तक देगा मीजू 16एस स्मार्टफोन

रेंडर ईमेज में बैक पैनल पर जहां दोनों फोन मॉडल का दिखाया गया है वहीं फ्रंट पैनल सिर्फ हुआवई पी30 प्रो का शेयर किया गया है। पी30 प्रो को कर्व्ड ऐज पर बना दिखाया गया है। डिसप्ले के दो किनारें जहां कर्व्ड ऐज वाले हैं वहीं डिसप्ले के उपर तथा नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। हुआवई पी30 प्रो के फ्रंट पैनल पर उपरी की ओर वॉटरड्रॉप भी मौजूद है। फोटो देखकर पता चला है कि यह फोन ग्लॉस सेंडविच डिजाईन और ग्रेडिएंट फिनिश पर पेश किया जाएगा।

huawei p30 pro lite camera specification design leaked

कैमरा डिटेल

लीक में बताया गया है कि हुआवई पी30 प्रो के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में तीसरा कैमरा सेंसर ज़ूम लेंस होगा जो 7.8एक्स ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसी तरह हुआवई पी30 का कैमरा सेटअप 4.7एक्स ज़ूम की क्षमता से लैस होगा। हुआवई पी30 प्रो में एक कैमरा सेंसर 16-एमपी का होगा जो एफ/1.6 से लेकर लेकर एफ/3.7 अपर्चर सपोर्ट करेगा। वहीं पी30 में एफ/1.8 से लेकर एफ/2.4 अपर्चर तक की क्षमता वाला 17-एमपी का कैमरा होगा।

हुआवई मेट 30 लाइट भी होगा लॉन्च

हुआवई मेट 30 और मेट 30 प्रो के साथ ही कहा जा रहा है कि कंपनी इस सीरीज़ में मेट 30 लाइट भी लॉन्च कर सकती है। लीक के मुताबिक इस स्मार्टफोन को 6.15-इंच वाली डिसप्ले पर उतारा जा सकता है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। इस फोन को आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ किरीन 710 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 4जीबी व 6जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।

huawei p30 pro lite camera specification design leaked

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here