
ओपो आज भारत में अपनी एफ स्मार्टफोन सीरीज़ को बढ़ाने जा रही है। कंपनी आज भारत में एफ11 प्रो नाम से ओपो का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। ओपो एफ11 प्रो अब तक किसी भी राष्ट्र में लॉन्च नहीं हुआ है और भारतीय बाजार के जरिये ही यह स्मार्टफोन ग्लोबल मंच पर एंट्री लेने जा रहा है। ओपो इंडिया ने हालांकि एफ11 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी है कि लेकिन फोन के कैमरा सेग्मेंट की रोचक डिटेल पहले ही सामने आ चुकी है। फोन के शानदार स्टाईल और दमदार स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए इंडियन फैन्स में इस फोन के लॉन्च का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। और फैन्स के इस इंतजार को देखने हुए ओपो भी एफ11 प्रो का लॉन्च ईवेंट लाईव दिखाने वाली है।
ओपो इंडिया आज मुबंई में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से एफ11 प्रो भारतीय बाजार में कदम रखेगा। ओपो एफ11 का लॉन्च ईवेंट शाम 7 बजे शुरू किया जाएगा। ओपो इंडिया की ओर से इस ईवेंट को आनलाईन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाईव दिखाया जाएगा। ओपो एफ11 प्रो के इस लॉन्च ईवेंट को कंपनी की आफिशियल वेबसाइट के साथ ही फेसबुक, ट्वीटर और यूट्यूब पर भी लाईव दिखाया जाएगा। आप ओपो एफ11 प्रो को हमारी वेबसाइट पर भी लाईव देख सकते हैं :—
आपको बता दें कि ओपो एफ11 प्रो को लेकर ईकॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर भी प्रोडक्ट पेज बनाया जा चुका है। अमेज़न पर हुई इस लिस्टिंग से साफ हो गया है कि ओपो एफ11 प्रो इसी शॉपिंग साइट पर बिकेगा। ओपो एफ11 प्रो की कीमत क्या होगी तथा यह सेल के लिए कब से उपलब्ध होने वाला है। इस जानकारी के लिए शाम 7 बजने का इंतजार किया जा रहा है।




















