इन खासियतों के साथ लॉन्च हुआवई वाई6 (2019), यह हैं इसक दमदार फीचर्स

Join Us icon

हुआवई ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक नया मिड-रेंज स्मार्टफोन जोड़ा है। इस डिवाइस को हुआवई वाई6 (2019) के नाम से लॉन्च किया गया है। यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए हुआवई वाई6 (2018) का अपग्रेडेज वर्जन है। हुवावे के नए फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसके अलावा डिवाइस के रियर पैनल पर आपको स्टिच्ड लेदर डिज़ाइन देखने को मिलेगा जो कि इसे काफी खास बनाता है। अगर डिवाइस के डिजाइन को ध्यान से देखें तो यह इस साल जनवरी में लॉन्च हुए हैंडसेट हुआवई वाई6 प्रो (2019) की तरह है।

हुआवई वाई6 (2019) की कीमत और उपलब्धता

हुआवई ने अपने इस हैंडसेट की कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं दी है। वहीं, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। डिवाइस मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में आएगा। फिलहाल, कंपनी ने इस स्मार्टफोन को सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर के साथ अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इस लिस्टिंग में कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।

7.8एक्स ज़ूम लेंस के साथ लॉन्च होगा हुआवई मेट 30 प्रो, 26 मार्च को देगा दस्तक

हुआवई वाई6 (2019) स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

अगर बात करें हुआवई वाई6 (2019) की तो इसमें 6.09-इंच का एचडी+ (720×1560 पिक्सल) फुलव्यू ड्यड्रॉप डिसप्ले है। इसके अलावा इस आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। वहीं, स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही फोन में 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

एमडब्ल्यूसी 2019: सैमसंग से भी शानदार फोल्डेबल फोन लाया हुआवई, कुछ सेकेंड में होगा चार्ज

फोटोग्राफी के लिए हुआवई वाई6 (2019) में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो कि एफ/ 1.8 अपर्चर वाला है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है जो फेस अनलॉक और सेल्फी टोनिंग फ्लैश 2.0 जैसे फीचर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, जीपीएस, ग्लोनास, बीडीएस, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई हॉटस्पॉट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन 3,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही यह डिवाइस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर कार्य करता है।

वाई6 प्रो (2019) की बात करें तो इसमें 6.09-इंच (1520 x 720 पिक्सल) ड्यू ड्रॉप फुलव्यू डिसप्ले है। इसके अलावा फोन के बैक को लेदर से कवर किया गया है जो कि इसे प्रीमियम लुक देता है। वाई6 प्रो 2019 को कंपनी अंबर ब्राउन और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन में सिंगल 13-मेगापिक्सल सेंसर बैक में दिया गया है।

वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिगं के लिए 8-मेगापिक्सल सेंसर नॉच डिसप्ले में मौजूद है। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह कंपनी ने फेस अनकॉल सिस्टम दिया है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह लो लाइट में भी अच्छी तरह काम करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here