
चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शाओमी ने इंडिया ही नहीं पूरे विश्व में जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है। शाओमी ने पूरे विश्व के बाजारों में कम कीमत से लेकर हाई बजट वाले स्मार्टफोन पेश किए हैं जो शानदार स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स से लैस हैं। वहीं, पिछले साल कंपनी की सहयोगी कंपनी ब्लैक शार्क ने गेमिंग लर्वस को ध्यना में रखते हुए अपने दो स्मार्टफोन ब्लैक शार्क और ब्लैक शार्क हीलो को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी अपने गेमिंग सेंट्रिक ब्लैक शार्क लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए इस सीरीज़ में नए फोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है।
लॉन्च को लेकर ब्लैक शार्क ने अपने अगले गेमिंग स्मार्टफोन ब्लैक शार्क 2 का टीज़र ज़ारी किया है। टीज़र में बताया गया है कि यह फोन लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस होगा जो कि एक थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम है। वहीं, कंपनी ने ब्लैक शार्क 2 की लॉन्च की तारीख की घोषणा भी कर दी है। चीन की सोशल साइट वेइबो पर एक पोस्टर को शेयर किया गया है, जिसके मुताबिक, ब्लैक शार्क 2 को चीनी मार्केट में 18 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन को अंतूतू पर लिस्ट किया गया है जिससे हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम होने की जानकारी पहले मिल चुकी है।
कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र पोस्टर में टॉप पर “ब्लैक शार्क 2” का नाम लिखा है और इसके नीचे 18 मार्च के लॉन्च तारीख का ज़िक्र है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर ब्लैक शार्क 2 की स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, इतना साफ है कि डिवाइस में हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा ब्लैक शार्क के इस फोन को हाल ही में गीकबेंच साइट पर 12जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। इसे भी पढ़ें: 10 जीबी रैम वाला शाओमी का यह हैंडसेट जल्द देगा भारत में दस्तक, इसकी ताकत का नहीं मिलेगा दूसरा फोन
वहीं, कछ समय पहले कंपनी द्वारा मीडिया को भेजे गए प्रेस नोट से संकेत मिल था कि गेमिंग लाइनअप में पिछले साल लॉन्च किए गए फोन्स में से एक यानी ब्लैक शार्क हीलो को भारतीय बाजार में किया जाएगा। प्रेस नोट में लिखा था “एक बड़ा” हैलो “आपको ब्लैक शार्क की भारतीय टीम से!” अभी के लिए शाओमी ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि भारत में ब्लैक शार्क को पेश किया जाएगा या ब्लैक शार्क हीलो को।
ब्लैक शार्क हीलो की स्पेसिपिकेशन्स
ब्लैक शार्क हीलो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली 6.01-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले है। ब्लैक शार्क हीलो एंडरॉयड के सबसे नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के लेटेस्ट मीयूआई के साथ काम करता है। फोन में आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दिया गया है। वहीं विजुअल क्वॉलिटी और ग्राफिक्स को बढ़ाने के लिए फोन को एड्रेनो 630 जीपीयू से लैस किया गया है। इसे भी पढ़ें: शाओमी रेडमी 7 की वीडियो हुई लीक, लॉन्च से पहले ही देखें फोन की लुक और स्पेसिफिकेशन्स
शाओमी ने चीन में इस फोन को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया था। ब्लैक शार्क हीलो 10जीबी की पावरफुल रैम सपोर्ट करता है तथा इसमें 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा तीसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो ब्लैक शार्क हीलो डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 20-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 24-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
ब्लैक शार्क हीलो डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0 व जीपीएस जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।


















