25एमपी सेल्फी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी के साथ आया सैमसंग गैलेक्सी ए40, शाओमी को मिलेगी कड़ी टक्कर

Join Us icon

साउथ कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग ने हाल ही में घोषणा की है कि वह आने वाली 10 अप्रैल को ‘गैलेक्सी ईवेंट’ का आयोजन करने जा रही है। वहीं, मंगलवार यानी 19 मार्च को सैमसंग ने गैलैक्सी ए20 रशियन बाजार में ऑफिशियल कर दिया गया है। अब कंपनी ने गैलेक्सी ‘ए’ सीरीज के अंदर ए40 को लॉन्च कर दिया है।

लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्स ए40 की लीक हुई तस्वीर से फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन के बारे में पता चला था। बता दें कि सैंमसंग की नई गैलेक्सी ए-सीरीज़ के अंतर्गत गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए20, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 को लॉन्च किया जा चुका है।

डिजाइन

फोन के फ्रंट पैनल पर इनफिनिटी-यू डिसप्ले है। फोन के निचले हिस्से का बॉर्डर थोड़ा मोटा है। वहीं, गैलेक्सी ए40 के पिछले हिस्से में सिंगल एलईडी फ्लैश के साथ दो रियर कैमरे और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और माइक्रोफोन है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दाईं तरफ दिए गए हैं।

कीमत

डच ई-टेलर बेलसिंपल ने गैलेक्सी ए40 के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। अगर बात करें इसकी कीमत की तो सैमसंग गैलेक्सी ए40 को €249 (लगभग 19,500 रुपए) में बेचा जाेगा। फोन को कंपनी ने चार कलर वेरिएंट में पेश किया है। इसे ग्राहक ब्लैक, ब्लू, कोरल और वाइट कलर में खरीद सकेंगे। हैंडसेट ऑफिशियल तौर पर 10 अप्रैल को कंपनी के इवेंट के दौरान पेश किया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए40 की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें हैंडसेट की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 5.7 इंच का डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एक्सीनॉस 7885 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी स्नैपर और 5-मेगापिक्सल का सेकंडरी शूटर है। हैंडसेट की मदद से यूजर्स 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में सेल्फी और वीडिया कॉलिंग के लिए 25-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी एलटीई, डुअल-सिम स्लोट, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस है। इसके अलावा फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। गैलेक्सी ए40 स्मार्टफोन अन्य गैलेक्सी ए-सीरीज़ के फोन की तरह एंड्रॉयड 9 पाई के साथ पेश किय है।

कंपनी 10 अप्रैल को ‘गैलेक्सी ईवेंट’ का आयोजन करने जा रही है। सैमसंग ने हालांकि अभी तक इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि इस ईवेंट में कौन से प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे लेकिन माना जा रहा है कि 10 अप्रैल को सैमसंग अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ का विस्तार करते हुए गैलेक्सी ए90 और साथ ही गैलेक्सी ए70 तथा गैलेक्सी ए40 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here