देश के टेलीकॉम ग्राहक हुए 120 करोड़ के पार, जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा 93 लाख यूजर

Join Us icon

पिछले कुछ सालों में इंडियन टेलीकॉम में बड़े बदलाव आए हैं। एक ओर जहां स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या बढ़ी है वहीं देश में इंटरनेट और कॉलिंग प्लान सस्ते होने के चलते 4जी और 3जी इंटरनेट डाटा की खपत में भी अंर्तराष्ट्रीय पैमाने पर बेतहाशा वृद्धि देखने को मिली है। निसंदेह इस बदलाव में रिलायंस जियो की भूमिका बेहद अहम रही है। विदेशों के मुकाबले भारत में इंटरनेट का यूज़ कहीं ज्यादा होने लगा है। इस बार भी नए साल की शुरूआत भारतीय टेलीकॉम बाजार के लिए बहुत खास साबित हुई है। सामने आई एक सरकारी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जनवरी 2019 में भारत में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 120 करोड़ के पार हो गई है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानि ट्राई ने एक नई रिपोर्ट शेयर की है जिसमें दावा किया गया है इस साल जनवरी महीने में भारत में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स 120 करोड़ की गिनती भी पार कर गए हैं। दिसंबर महीने की अपेक्षा जनवरी महीने में रिलायंस जियो, बीएसएनएल और एयरटेल जैसी कंपनियों ने अधिक उपभोक्ताओं को अपने नेटवर्क से जोड़ा जिसके चलते देश में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स की संख्या 120 करोड़ पहुॅंच गई है। इन आकंड़ों में मोबाईल और लैंडलाईन टेलीफोन दोनों तरह के यूजर्स की गिनती को जोड़ा गया है।

india telecom subscriber crossed 120 crore jio added 93 lakhs bsnl airtel vodafone idea

118 करोड़ मोबाइल और 2.18 करोड़ लैंडलाईन यूजर्स

ट्राई की रिपोर्ट अनुसार दिसंबर 2018 में 119 करोड़ टेलीफोन उपभोक्‍ता थे जो एक महीने में ही बढ़कर 120 से ज्‍यादा हो गए। दिसंबर की अपेक्षा जनवरी महीने में टेलीकॉम सब्सक्राइबर्स में 0.49 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है। मोबाइल उपभोक्ताओं की बात करें तो दिसंबर 2018 में देश में 117 करोड़ मोबाइल यूजर्स थे जो जनवरी में बढ़कर 118 करोड़ हो गए। इसी तरह जनवरी में लैंडलाइन यूजर्स की गिनती 2.17 दर्ज हुई है। हालांकि दिसंबर में यह गिनती 2.18 करोड़ थी। आपको बता दें कि देश में तीसरी बार ऐसा हुआ है ज​ब टेलीफोन उपभोक्‍ताओं की संख्‍या 120 करोड़ के पार गई है। इससे पहले जुलाई 2017 और मई 2018 में भी यह रिकॉर्ड दर्ज किया जा चुका है।

​रिलायंस जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा ग्राहक

120 करोड़ का आंकड़ा छूने में रिलायंस जियो का सबसे बड़ा योगदान रहा है। जियो ने जनवरी 2019 में 93 लाख से भी ज्यादा यूजर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ा है। इतने यूजर्स को जोड़ने के बाद जियो का उपभोक्ता आधार बढ़कर 29 करोड़ के करीब पहुॅंच गया है। इसी तरह जनवरी महीने में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने करीब 10 लाख यूजर्स को खुद से जोड़ा है। वहीं एयरटेल नेटवर्क से तकरीबन 1.03 लाख नए ग्राहक जुड़े हैं।

india telecom subscriber crossed 120 crore jio added 93 lakhs bsnl airtel vodafone idea

किस नेटवर्क पर कितने यूजर्स

जनवरी में हुए फेरबदल के बाद ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो के यूजर्स का आंकड़ा 29 करोड़ के करीब पहुॅंच चुका है। एक हो चुकी वोडाफोन और आइडिया ने दिसंबर 2018—जनवरी 2019 के दौरान 35.87 लाख उपभोक्ताओं का नुकसान झेला है, जिसके बाद इनके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 41.52 करोड़ हो गई है। वहीं भारती एयरटेल के कुल सब्सक्राइबर्स 34 करोड़ के अधिक हैं तथा बीएसएनएल ने जनवरी में 9.83 लाख नए यूजर्स जोड़ते हुए खुद के उपभोक्ता आधार को 11.53 करोड़ तक पहुॅंचा दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here