चार रियर कैमरे और बिना किसी बटन के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी नोट 10

Join Us icon

सैमसंग इस साल के आखिर तक गैलेक्सी नोट 10 को लॉन्च कर सकती है। वहीं, काफी समय से फोन को लेकर जानकारियां सामने आने लगी हैं। कुछ समय पहले सामने आई रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी नोट 10 में चार रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, इससे पहले कंपनी अपने सैमसंग गैलेक्सी ए9 और गैलेक्सी एस10 5जी में 4 रियर कैमरे दे चुकी है। अब सामने आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार फोन में किसी प्रकार को कोई फिजिकल बटन न होने की जानकारी दी गई है।

साउथ कोरियन पब्लिकेशन ईटीन्यूज द्वारा सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 एक बटनलैस फोन होगा, जिसमें किसी प्रकार के बटन नहीं होंगे। डिवाइस में पावर बटन की जगह भी अल्टरनेट इंटरफेस होगा। वहीं, फोन को ऑन व ऑफ करने के लिए फिजिकल ऐज को स्क्यूज करना होगा। वहीं, वॉल्यूम बटन का काम करने के लिए यूजर्स को जेस्चर का इस्तेमाल करना होगा। जिसकी मदद से वॉल्यूम को कम ज्यादा किया जा सकेगा।

अबतक सामने आई जानकारी के अनुसार अगर फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 19.5:5 के एस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.66-इंच का इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया जा सकता है। वही, सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 में 3.5 एमएम का हेडफोन जैक भी नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी नोट के साथ आने वाले S Pen में भी सैमसंग एक कैमरा यूनिट दे सकती है।

सैमसंग ने एस पेन में दिए जाने वाले कैमरा डिजाइन को भी कुछ समय पहले पेटेंट कराया था। पेटेंट के बाद ही इस बात को लेकर चर्चा शुरू हुई कि सैमसंग इसे अपने अपकमिंग गैलेक्सी नोट डिवाइस में उपलब्ध करा सकती है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, शाओमी रेडमी गो की टक्कर में लॉन्च हो सकता है यह फोन

बता दें कि अपने फ्लैगशिप फैबलेट के साथ ही कंपनी अपने गो एडिशन के फोन को लेकर भी चर्चा में है। सैमसंग को लेकर कुछ दिनों पहले ही एक लीक सामने आया था जिसमें बताया गया था कि यह कोरियन कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के सस्ते स्मार्टफोन गैलेक्सी ए2 कोर पर काम कर रही है। पिछले दिनों गैलेक्सी ए2 कोर को वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था, जिससे इस बात की भी पुष्टि हो गई थी कि सैमसंग जल्द ही गैलेक्सी ए2 कोर को टेक मंच पर पेश कर सकती है।

वहीं, एक बार फिर यह फोन खबर में छाया। गैलेक्सी ए2 कोर को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन के चार नए वेरिएंट सामने आए हैं। ये चार वेरिएंट फोन के अलग-अलग मॉडल हैं जो बेहद जल्द बाजार में दस्तक दे सकते हैं। इसे भी देखें: लॉन्च से पहले ही सामने आई सैमसंग गैलेक्सी ए60 की फुल स्पेसिफिकेशन्स, देखें कितना धाकड़ होगा यह फोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here