‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ वाला धनबाद 4जी में रहा अव्वल, जानें अपने शहर का हाल

Join Us icon

ग्लोबली इंटरनेट स्पीड ट्रैक करने वाली कंपनी ओपनसिग्नल ने भारत में 50 मेट्रो शहरों में संचालित एक नई 4जी उपलब्धता की रिपोर्ट जारी की है और लगभग 95.3 प्रतिशत 4 जी उपलब्धता के साथ हाई-स्पीड नेटवर्क के लिए धनबाद दूसरे शहरों के मुकाबले भारत में टॉप पर रहा है।

धनबाद से अलग रांची 95 प्रतिशत 4 जी उपलब्धता के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि श्रीनगर – भारत के दूरदराज के क्षेत्रों में से एक – 94.9 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। रिपोर्ट उन सभी ऑपरेटरों के साथ एक संयुक्त स्कोर पर आधारित है, जिनके पास इन 50 शहरों में 4 जी नेटवर्क है। वहीं, यह डाटा 1 नवंबर 2018 से 30 जनवरी 2019 के बीच एकत्र किया गया है।

कंपनी ने भारत के शहरों में 4जी नेटवर्क व सर्विस की उपलब्धता के आधार पर यह लिस्ट तैयार की है। लिस्ट में शामिल 50 शहरों में 4जी उपलब्धता 87 प्रतिशत से ज्यादा है। बाकी बड़े शहरों की बात करें तो कोलकाता में 93.3 प्रतिशत, बेंगलुरु में 92.3 प्रतिशत, चेन्नई में 91.1 प्रतिशत, लखनऊ में 93.1 प्रतिशत, दिल्ली में 89.8 प्रतिशत और मुंबई में 89.7 प्रतिशत 4G उपलब्धता है।

opensignal

बता दें कि कंपनी ने उस अनुपात को टेस्ट किया है, जहां 4जी डिवाइस और सब्सक्रिप्शन वाले किसी यूजर को सबसे ज्यादा जगहों पर नेटवर्क कनेक्शन मिल सकता है। नई 4जी उपलब्धाता वाली लिस्ट की बात करें तो इसमें टॉप 10 शहरों पर गौर में धनबाद, रांची, श्रीनगर, रायपुर, पटना, ग्वालियर, गुवाहाटी, कानपुर, भोपाल और लुधियाना शामिल हैं। इसे भी देखें: एयरटेल के अपडेट किया 169 रुपये वाला प्लान, मिलेगा 28जीबी 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

बता दें कि हाल ही में दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा इस साल फरवरी माह के लिए जारी ताजा आंकड़ों को जारी किया था। इस रिपोर्ट के मुताबिक औसत 4जी डाउनलोड स्पीड में रिलायंस जियो ने एक बार फिर बाजी मारी थी। फरवरी माह में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.9 एमबीपीएएस दर्ज की गई, जो जनवरी महीने की 18.8 एमबीपीएस स्पीड से कहीं ज्यादा है। इसे भी देखें: एक बार फिर 4जी डाउनलोड स्पीड में जियो रही टॉप पर तो वोडाफोन ने किया यह कामल, जानें दूसरी कंपनियों का हाल

पिछले वर्ष यानी 2018 में सबसे तेज 4 जी ऑपरेटर का तमगा भी रिलायंस जियो के पास ही था, जियो की डाउनलोड स्पीड पूरे वर्ष सबसे अधिक मापी गई थी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारती एयरटेल की डाउनलोड स्पीड फरवरी में 9.5 एमबीपीएस से गिरकर फरवरी में 9.4 एमबीपीएस हो गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here