48-एमपी कैमरे वाला मोटोरोला वन विज़न गूगल पोर्टल पर हुआ लिस्ट, इसी महीने होगा लॉन्च

Join Us icon

मोटोरोला को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि कपंनी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे पंच-होल डिसप्ले पर पेश लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का नाम मोटोरोला वन विज़न बताया जा रहा है। कुछ ​दिनों पहले ही इस स्मार्टफोन का प्रैस रेंडर लीक हुआ था जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। वहीं आज मोटोरोला वन विज़न को गूगल एआरकोर वेबसाइट पर ​भी लिस्ट कर दिया गया है। गूगल की इस अहम लिस्टिंग से साफ हो गया है कि अब जल्द ही मोटोरोला वन विज़न टेक बाजार में दस्तक देने वाला है।

गूगल लिस्टिंग

मोटोरोला वन विज़न को गूगल के डेवलेपर्स पोर्टल गूगल एआरकोर पर देखा या है। दरअसल गूगल की गलती की वजह से मोटोरोला वन विज़न का नाम सामने आया है। गूगल एआरकोर के एक सेग्मेंट में स्मार्टफोन की लिस्ट बनाई गई थी जिसमें मोटोरोला के स्मार्टफोन का नाम लिखा था। गूगल ने इसी लिस्ट में मोटोरोला वन विज़न का नाम भी शामिल कर दिया। एआरकोर की लिस्ट में मोटोरोला वन विज़न को जगह मिलने से यह साफ हो गया है कि कुछ ही दिनों में यह स्मार्टफोन टेक मंच पर दस्तक दे देगा। आपको बता दें कि मोटोरोला वन विज़न गूगल के एंडरॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है जो एंडरॉयड ओएस के साथ एंडरॉयड वन वर्ज़न पर लॉन्च होगा।

motorola one vision listed on google arcore know specifications design

मोटोरोला वन विज़न डिजाईन

फोन के डिजाईन की बात करें तो इस फोन को पंच-होल डिसप्ले से लैस दिखाया गया है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच या फिजिकल बटन नहीं दिया जाएगा। डिसप्ले के उपरी बाईं ओर स्क्रीन में ही छोटा सा छेद दिया गया और इसी में सेल्फी कैमरा मौजूद होगा। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया जाएगा। फोटो में बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में डुअल रियर कैमरा दिखाया गया है जो फ्लैश लाईट से लैस है। यह भी पढ़ें : ओपो रेनो की रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 अप्रैल को दस्तक देगा यह अनूठे डिजाईन वाला ताकतवर फोन

मोटोरोला वन विज़न के बैक पैनल पर मोटो लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड होगा। बैक पैनल पर नीचे की ओर एंडरॉयड वन भी लिखा गया है। फोन के बाईं ओर सिम ट्रे, वॉल्यूम और पावर बटन मौजूद हैं। डिवाइस के नीचे में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक होल होगा। इसके साथ ही मोटोरोला वन विज़न में 3.5एमएम ईयरफोन सॉकेट भी देखने को मिलेगा। सामने आई फोटो में फोन की मोटाई कुछ ज्यादा प्रतीत हुई है, यदि ऐसा सच में है तो कह सकते हैं कि यह फोन बड़ी और पावरफुल बैटरी से लैस होगा।

motorola one vision listed on google arcore know specifications design

मोटोरोला वन विज़न स्पेसिफिकेन्स

मोटोरोला वन विज़न लुक में 48-मेगापिक्सल के रियर कैमरा सेटअप की पुष्टि तो सामने आई फोटो से हो चुकी है लेकिन फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आए लीक्स के अनुसार मोटोरोला वन विज़न को 21:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जा सकता है जिसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 2520 × 1080 पिक्सल होगा। इस फोन में 6.2-इंच का डिसप्ले साईज़ देखने को मिल सकता है। यह भी पढ़ें : एआई कैमरा और मीडियाटेक के दमदार प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ एलजी के12+, जानें कीमत और फीचर्स

लीक के मुताबिक मोटोरोला वन विज़न आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 10एनएम तकनीक पर बने सैमसंग के एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली जी72 जीपीयू देखने को मिलेगा। मोटोरोला वन विज़न के बैक पैनल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस सेटअप में फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा।

motorola one vision listed on google arcore know specifications design

मोटोरोला वन विज़न से जुड़े लीक्स में सामने आया है कि यह फोन 2 रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें 3जीबी रैम तथा 4जीबी रैम मौजूद रहेगी। वहीं स्टोरेज के लिए इस फोन में 32जीबी, 64जीबी और 128जीबी के स्टोरेज वेरिएंट दिए जा सकते हैं। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटोरोला वन विज़न में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल मोटोरोला वन विज़न की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here