
पिछले महीने एलजी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (एमडब्लूसी 2019) से पहले अपने एलजी के40 को पेश किया था। वहीं, अब कंपनी ने के सीरीज के अंदर अपने दूसरे स्मार्टफोन एलजी के12+ को लॉन्च कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह नया मिड-रेंज़ फोन एलजी के40 का ही नया वेरिएंट है। के12+ में कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) दिया है।
एलजी के12+ की कीमत
कंपनी ने के 12+ स्मार्टफोन को ब्राज़ील की मार्केट में लॉन्च किया है। अगर बात करें एलजी के12+ की कीमत की तो 1,199 ब्राजीलियन रियल (लगभग 21,200 रुपए) है। कंपनी ने डिवाइस को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है। मोरक्कन ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ब्लैक। जैसा कि हमने आपको बताया कि पिछले महीने एलजी के40 से पर्दा उठाया गया था और एलजी के12+ इसी का नया वेरिएंट है। एलजी के12+ को भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
एलजी के12+ की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
फोन में 5.7-इंच का एचडी+ (720×1440 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटी6762) प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की स्टोरेज दी गई है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से आप स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलजी के12+ के रियर में 16-मेगापिक्सल का सेंसर है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। वहीं, फोन के बैक पैल पर एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे भी देखें: सैमसंग के बाद अब एलजी भी ला रहा फोल्डेबल स्मार्टफोन, फोन का नया पेटेंट हुआ फाईल
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में पवार बैकअप के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी देखें: एलजी ने लॉन्च किया कंपनी का पहला 5जी फोन एलजी वी50 थिंक, सैमसंग-शाओमी को देगा टक्कर
बता दें कि हाल ही में सामने आई खबर के अनुसार एलजी अपने फोल्डेबल फोन को लाने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी कुछ पेटेंट द्वारा सामने आई है। यूनाइटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस में एक वेंडर ने इस पेंटेंट को फाइल किया।
USPTO’s वेबसाइट पर इसे स्पॉट किया गया है, जिसमें देखा गया है कि डिवाइस सिंगल फोल्डेबल स्क्रीन से लैस है। हालांकि, सैमसंग और हुआवई के फोल्डेबल फोन की तरह एलजी के फोल्डेबल फोन में दो स्क्रीन को जोड़ने के लिए कोई कनेक्ट नहीं होगा। एलजी पेटेंट में सामने आया है कि डिवाइस में सिंगल रियर कैमरा होगा। वहीं, रियर पर नीचे की ओर सर्कुलर पोर्ट है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर के लिए उपयोग किया जाएगा।


















