ओपो रेनो की रजिस्ट्रेशन शुरू, 10 अप्रैल को दस्तक देगा यह अनूठे डिजाईन वाला ताकतवर फोन

Join Us icon

टेक कंपनी ओपो अपनी नई सीरीज़ ला रही है जो ओपो रेनो के नाम से टेक मंच पर एंट्री लेगी। ओपो इस ब्रांड सीरीज़ को सबसे पहले अपनी होम मार्केट चीन में उतारेगी जिसके बाद यह अन्य बाजारों में पेश किया जाएगा। ओपो रेनो को लेकर अब तक सामने आए लीक्स से यह तो साफ हो गया है कि कंपनी रेनो के साथ हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस लाएगी। वहीं आज यानि 1 अप्रैल से ओपो रेनो चीन में रजिस्ट्रेशन के लिए भी उपलब्ध हो गया है।

ओपो रेनो को चीन में इंट्ररस्ट रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। आज यानि 1 अप्रैल से रेनो ओपो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही अन्च चीनी शॉपिंग साइट्स पर की रजिस्ट्रेशन के लिए लिस्ट हो गया है। रजिस्ट्रेशन ओपन करने के साथ ही ओपो की ओर से फोन की लॉन्च डेट की जानकारी भी दे दी है। ओपो रेनो आने वाली 10 अप्रैल को टेक मंच पर कदम रख देगा। चीन में आनलाईन प्लेटफॉर्म के साथ ही आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी ओपो रेनो की रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है।

लॉन्च से पहले ही मिल रहे बेनिफिट

ओपो रेनो की इस ​रजिस्ट्रेशन के साथ ही कंपनी की ओर से कई आर्कषक डील्स भी दी गई है। इंट्ररस्ट जहां 1 अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेंगे वहीं फोन लॉन्च के बाद से लेकर 21 अप्रैल तक ओपो रेनो प्री-आडर्स के लिए उपलब्ध होगा। 18 अप्रैल तक ओपो रेनो के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर 500 युआन यानि तकरीबन 5,000 रुपये तक का फायदा होगा वहीं 19 अप्रैल से 21 अप्रैल के दौरान ओपो रेनो के प्री-आर्डर पर एक साल की स्क्रीन इंश्योरेंस दी जा रही है। बहरहाल ओपो रेनो भारत में कब तक दस्तक देगा यह अभी साफ नहीं है।

oppo-reno-reservations-live-in-china-ahead-of-launch-april-10

ओपो रेना टेना लिस्टिंग

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही ओपो रेनो चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर भी लिस्ट हो चुका है। टेना पर ओपो रेनो के दो मॉडल सामने आए थे जो पीसीएटी00/ पीसीएएम00 के नाम से लिस्ट थे। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना पर ओपो रेनो के इस मॉडल की डिसप्ले 6.4-इंच की बताई गई थी जो फुल एचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। टेना लिस्टिंग में प्रोसेसर की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पता चला है कि यह 2.2गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाला होगा। वहीं ओपो रेनो को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले जानें नोकिया एक्स71 के फीचर्स, 2 अप्रैल को उठेगा पर्दा

टेना के मुताबिक ओपो रेनो को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 8जीबी रैम मैमोरी से लैस होगा जो बाजार में 256जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज पर पेश होगा। इसी तरह टेना पर ओपो रेनो के तीसरे वेरिएंट को 6जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है जिसमें 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टेना पर ओपो रेनो को पिंक व गोल्ड कलर में दिखाया गया है।

oppo-reno-reservations-live-in-china-ahead-of-launch-april-10

ओपो रेनो को टेना पर 3680एमएएच की बैटरी से लैस बताया गया है। वहीं इस फोन को लेकर सामने आए लीक्स में यह बात भी सामने आ चुकी है कि ओपो रेनो की बैटरी वीओओसी 3.0 रेपिड चार्ज सपोर्ट करेगी। लगे हाथ आपको बता दें कि ओपो रेनो की फोटो भी इंटरनेट पर ​वायरल हो चुकी है। इस फोटोज़ में ओपो रेनो को पॉपअप कैमरे से लैस दिखाया गया है। यह पॉपअप कैमरा अन्यों से बेहद अलग है क्योकिं यह चौकोर नहीं बल्कि तिकोनी शेप में फोन बॉडी से बाहर निकलता है।

दिग्गज ब्रांड्स को मिलेगी टक्कर

ओपो रेनो कंपनी के फ्लैगशिप सेग्मेंट में लॉन्च होगा जो बेहद ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा। ओपो रेनो के बाजार में दस्तक देने से पहले ही इसके अन्य फ्लैगशिप ब्रांड्स के लिए बड़ी टक्कर माना जा रहा है। आने वाले दिनों में ओपो रेनो के सा​थ ही वनप्लस कंपनी के वनप्लस 7 को बड़े प्रतिद्वंदी के रूप में देखा जाएगा। वहीं शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी मिक्स 4 की झलक भी सामने आ चुकी है। ऐसे में मी मिक्स 4 को भी ओपो रेनो के कड़ी टक्कर मिलने वाली है। गौरतलब है कि क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट इस ​स्मार्टफोंस में बड़ी समानता भी होगा और यही चिपसेट इनके बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा का कारण भी बनेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here