
Huawei ने पिछले महीने अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी स्मार्टफोन की श्रृंख्ला को बढ़ाते हुए पी सीरीज़ का विस्तार किया था। कंपनी की ओर से पी30 सीरीज़ को पेश किया गया था। इस सीरीज़ के तहत हुआवई पी30, पी30 प्रो और प्री30 लाइट को लॉन्च किया गया था। Huawei P30 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद आज इस स्मार्टफोन सीरीज़ के इंडिया में भी दस्तक दे दी है। हुआवई ने पी30 सीरीज़ को भारत में लाते हुए सीरीज़ के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन पी30 प्रो को लॉन्च कर दिया है। इस फोन के साथ ही पी30 लाइट को भी बाजार में उतारा गया है। हुआवई पी30 प्रो दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही अपने कैमरा सेग्मेंट में भी बड़ा हिट साबित हुआ है और अब यह इंडियन बाजार में भी प्रसिद्ध कैमरा फोंस को कड़ी टक्कर देने वाला है।
जबरदस्त कैमरा
Huawei P30 Pro की सबसे बड़ी ताकत फोन का कैमरा सेग्मेंट ही माना जा रहा है। यह फोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप के लैस है, यानि फोन के बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। Huawei ने इस फोन को लेईका के कैमरा सेंसर से लैस किया है। फोन के बैक पैनल पर 40-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.6 अपर्चर सपोर्ट करता है। इसी तरह P30 Pro में एफ/2.2 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/3.4 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।

P30 Pro के बैक पैनल पर हुआवई टाईम-ऑफ-फ्लाइट (टीओएफ) सेंसर दिया गया है जो फोटो क्लिक करते वक्त आब्जेक्ट व बैकग्राउंड के बीच तालमेल बैठा कर उसे ब्लर करता है। फोन का रियर कैमरा सेटअप एआई ईमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक के साथ ही आटो फोकस तकनीक से लैस किया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए हुआवई पी30 प्रो के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।
हुआवई पी30 प्रो लुक
Huawei की ओर से इस फोन को ट्रेंड में चल रही वॉटरड्राप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। हुआवई पी30 प्रो के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो फोन के बाएं पैनल पर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के साईड में फ्लैश लाईट दी गई है। यह फोन इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर नीचे की ओर हुआवई की ब्रांडिग दी गई है। Huawei P30 Pro के दाएं पैनल वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम ट्रे मौजूद है। वहीं फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है।

हुआवई पी30 प्रो स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei P30 Pro 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.47-इंच की ओएलईडी फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की डिसप्ले के अंदर ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कंपनी की ओर इस फोन को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम ड्यूल-एनयूपी तकनीक सपोर्ट करने वाले हुआवई के सबसे पावरफुल किरीन 980 चिपसेट पर रन करता है।
Huawei P30 Pro को इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह फोन आईपी68 रेटिड है जो पी30 प्रो को पानी व धूल से बचाता है। ब्लूटूथ व एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए Huawei P30 Pro में फेस अनलॉक तकनीक तथा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Huawei P30 Pro में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 4,200एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कीमत की बात करें तो हुआवई पी30 प्रो को भारत में 71,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। हुआवई पी30 प्रो को शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकेगा। वहीं आपको बता दें कि हुआवई पी30 प्रो की खरीद पर सिर्फ 2,000 रुपये ज्यादा देकर 15,990 हुआवई जीटी वॉच को भी पाया जा सकता है।


















