
Huawei ने आज भारतीय बाजार में अपनी सबसे नई और पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज़ पी30 को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से हाईएंड डिवाईस पी30 प्रो के साथ ही एक और पावरफुल फोन पी30 लाइट भी भारतीय बाजार में उतारा गया है। कीमत के मामले में P30 Lite बेशक P30 Pro से सस्ता है, लेकिन प्रोसेसिंग और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह कहीं भी पीछे नहीं है। हुआवई इंडिया की ओर से इस फोन को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। आईये जानते हैं हुआवई पी30 लाइट के डिजाईन, लुक, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारें में :
हुआवई पी30 लाइट लुक
Huawei की ओर से इस फोन को ट्रेंड में चल रही वॉटरड्राप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। हुआवई पी30 लाइट के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो फोन के बाएं पैनल पर वर्टिकल शेप में स्थित है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट दी गई है। यह फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर नीचे की ओर हुआवई की ब्रांडिग दी गई है। Huawei P30 Lite के दाएं पैनल वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है तथा बाएं पैनल पर सिम ट्रे मौजूद है। वहीं फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है।

हुआवई पी30 लाइट स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी की ओर से इस फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2312 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.15-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले को खरोंचों व स्क्रैच से बचाने के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। कंपनी की ओर P30 Lite को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित ईएमयूआई 9.0 पर पेश किया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने किरीन 710 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एआरएम माली-जी51 एमपी4 जीपीयू दिया गया है।
Huawei की ओर से P30 Lite को 6जीबी रैम तथा 4जीबी रैम के दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही वेरिएंट 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटाग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो हुआवई पी30 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 24-मेगापिक्सल का प्राइमरी, 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए Huawei P30 Lite एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। हुआवई पी30 लाइट डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए फास्ट चर्जिंग तकनीक वाली 3,340एमएमएच की बैटरी दी गई है।
हुआवई पी30 लाइट कीमत
Huawei पी सीरीज़ के इस स्मार्टफोन को मीडनाईट ब्लैक, पर्ल वाईट तथा पिकॉक ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। कंपनी की ओर से Huawei P30 Lite के 4जीबी रैम वेरिएंट को 19,990 रुपये तथा 6जीबी रैम वेरिएंट को 22,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो कंपनी साइट के अलावा अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।


















