सबसे अलग कैमरा सेल्फी डिजाइन के साथ आया Oppo Reno स्टैंडर्ड वर्जन, स्टाइल ऐसा कि कर देगा सबकी छुट्टी

Join Us icon

Oppo ने अपने नए सब-ब्रांड Reno के अंदर नए स्मार्टफोन को दो मॉडल में लॉन्च किया है। डिवाइस के लॉन्च के लिए कंपनी ने चीन के बिजिंग में इवेंट का आयोजन किया था, जहां स्मार्टफोन से पर्दा हटाया गया। घरेलू मार्केट में दस्तक देने के बाद 24 अप्रैल को डिवाइस ग्लोबली ज्यूरिक में लॉन्च किया जाएगा।

ओपो ने दो मॉडल को ओपो रेनो और ओपो रेनो 10x जूम एडिशन के नाम से लॉन्च किया गया है। दोनों ही मॉडल में रियर पर ट्रिपल कैमरा हैं। वहीं, डिजाइन और लुक में दोनों मॉडल एक समान हैं। लेकिन, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा को लेकर दोनों में फर्क है। आगे हम आपको ओपो रेनो के स्टैंडर्ड वर्जन की जानकारी देंगे।

ओपो रेनो स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत
ओपो रेनो को तीन अलग-अलग रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। अगर बात करें कीमत की तो ओपो रेनो स्टैंडर्ड वर्जन के 6जीबी व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 2,999 (लगभग 30,900 रुपए), 6जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 3,299 (लगभग 33,990) और 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत युआन 3,599 (लगभग 37,000 रुपए) है।

ओपो रेनो स्टैंडर्ड वर्जन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ओपो रेनो के इस मॉडल में डिसप्ले 6.4-इंच का है जो फुल एचडी+ है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम 710 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम व 8जीबी रैम के साथ ही 256जीबी इंटरनल स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल (आईएमएक्स586) + 5-मेगापिक्सल का कॉम्बिनेशन है। इसके अलावा फोन में वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमर दिया गया है। इसके अलावा फोन कलरओएस 6 पर कार्य करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here