
Samsung Galaxy Fold को फरवरी में आयोजित MWC 2019 मे पेश किया गया था। हालांकि, अब तक यह डिवाइस सेल के लिए किसी भी मार्केट में नहीं आया है। लेकिन, कंपनी ने कागज की तरह मुड़ने वाले इस हैंडसेट को कई मीडिया हाउस को रिव्यू के लिए दिया है, जिसके बाद इस फोन को लेकर जो खुलासा हुआ है वह काफी चौंकाने वाला है।
सोशल मीडिया से लेकर हर जगह इस फोन के चर्चे हो रही है। लेकिन, वजह अच्छी नहीं है। दरअसल, सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड का इस्तेमाल करने पर कुछ लोगों ने पाया कि यह बीच में से टूट रहा है। डिवाइस की स्क्रीन के बीच में क्रेक आ रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस डिवाइस को लेकर कई पोस्ट किए गए हैं।
इन खबरों के सामने आने के बाद सैमसंग ने ऑफिशियल तौर पर कहा है कि मीडिया को भेजे गए यूनिट में जो खराबी आ रही है उन यूनिट्स को हम चेक करेंगे। इसके अलावा सैमसंग का कहना है कि कुछ रिव्यूवर ने बताया है कि स्क्रीन को नुकसान होने का कारण डिसप्ले के उपर लेयर (परत) को हटाने के बाद हुआ है। कंपनी का कहना है कि गैलेक्सी फोल्ड के मुख्य डिसप्ले में एक सुरक्षात्मक परत होती है, जो स्क्रीन को अनचाहे खरोंच से बचाने के लिए डिजाइन की गई है और यह डिसप्ले का ही हिस्सा है। इसे हटाने से डिसप्ले को नुकसान हो सकता है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग ने किया कमाल, महज 40 दिन में बेचे 20 लाख A सीरीज के स्मार्टफोन्स
अगर बात करें सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसे फोल्ड करके एक छोटे टैबलट में बदला जा सकता है, जिसकी बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच होगी। वहीं, गैलेक्सी फोल्ड एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर काम करता है।
इस फोन में 6 कैमरे हैं। रियर पैनल पर तीन कैमरा दिया गया है। इसमें मेन सेंसर 16एमपी का है तो अल्ट्रा वाइड सपोर्ट करता है और यह एफ/2.2 अपच्रर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 12एमपी का है जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ओआईएस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। यह एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 तक का शूट करता है। वहीं तीसरा सेंसर टलीफोटो है। इसमें 2एक्स ऑटिकल जूम सपोर्ट है। इसे भी पढ़ें: 5,290 रुपये में लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर, शाओमी रेडमी गो को मिलेगी टक्करवहीं फोल्ड के अंदर भी 10एमपी का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 आता है। इसके साथ ही आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर 10एमपी का है जो एफ2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं आरजीबी सेंसर है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है और यह एफ/1.9 अपर्चर वाला है।
12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें एक साथ तीन ऐप के साथ मल्टी टास्किंग किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो अलग-अलग बैटरी दी गई हैं। इन दोनों बैटरियों की कपैसिटी मिलाकर 4,380एमएएच होती है। आमतौर पर इतने कपैसिटी की बैटरी स्मार्टफोन के बजाय टैबलेट्स में होती है। दो अलग-अलग बैटरियां 2 डिस्प्ले को पावर देंगी। गैलेक्सी फोल्ड में फोन में कुल 6 कैमरा दिए गए हैं। इनमें से 3 कैमरा फ्रंट और 3 रियर पर देखने को मिलेंगे।


















