Samsung Galaxy S10 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर मिल रहा 11,000 रुपए तक का कैशबैक, जानें कितने में मिलेगा

Join Us icon

सैमसंग ने इंटरनेशनल लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही भारत में अपनी सैमसंग गैलेक्सी एस10 सीरीज को लॉन्च कर दिया था। इस सीरीज़ से पर्दा उठाते हुए सैमसंग ने मार्च महीने में Galaxy S10, Galaxy S10 Plus और Galaxy S10e पेश किए थे। वहीं, अब इनपर अब बड़ी छूट मिल रही है।

तीनों डिवाइसेज पर कंपनी कैशबैक ऑफर्स पेश कर रही है। 11,000 रुपए तक के कैशबैक के साथ इस सीरीज के फोन्स को खरीदा जा सकता है। वहीं, इन फोन की शुरुआती कीमत 46,900 रुपए हो गई है। आइए आगे आपको इन फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की जानकारी विस्तार से देते हैं। इसे भी पढ़ें: 12,000एमएएच बैटरी और 17.3-इंच डिसप्ले से लैस होगा Samsung Galaxy View 2, लॉन्च से पहले ही हुआ खुलासा

सैमसंग गैलेक्सी एस10ई

सबसे पहले बात करते हैं Samsung Galaxy S10e की। कंपनी ने इस फोन को भारत में 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 55,900 रुपए है। लेकिन, मिलने वाले ऑफर्स में डिवाइस को 46,900 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस डिवाइस पर 5,000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। साथ ही एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये का एडिशनल कैशबैक भी दिया जा रहा है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10

अगर बात करें Samsung Galaxy S10 (कीमत 66,900 रुपए) की तो इसके 128 GB वेरियंट पर भी 5,000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है और एचडीएफसी कार्ड्स से पेमेंट करने पर 6,000 रुपये का एडिशनल कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा Galaxy S10 के 512 GB स्टोरेज वेरियंट की (कीमत 84,900 रुपए) तो इसपर 8,000 रुपए का इंस्टैंट कैशबैक तो मिलेगा वहीं, एचडीएफसी कार्ड्स से पेमेंट पर 6,000 रुपये का एक्सट्रा कैशबैक मिलेगा।

सैमंसग गैलेक्सी एस10+

इसके अलावा Galaxy S10+ के 128जीबी (कीमत 73,900 रुपए) , S10+ के 512जीबी (कीमत 91,900 रुपए) और S10+ के 1टीबी (कीमत 1,17,900 रुपए) पर 9,000 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है। वहीं, एचडीएफसी कार्ड्स से पेमेंट पर 6,000 रुपए का कैशबैक भी मिल रहा है। तीनों फोन्स पर मिलने वाला ऑफर सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और स्टोर पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here