
सैमसंग ने फरवरी महीने में अपना बहुप्रतीक्षित फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold पेश किया था। सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन किसी डायरी की तरह मुड़ता है। इस फोन ने टेक मंच पर आते ही कई सुर्खियां बटोरी। Galaxy Fold को लेकर टेक एक्सपर्ट्स की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई है। इस शानदार डिवाईस को पेश करने के बाद सैमसंग रूकने वाला नहीं है। अब खबर सामने आ रही है कि सैमसंग एक और ऐसे ही अनूठे स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो किसी डायरी नहीं बल्कि कलाई पर बंधने वाली घड़ी की तरह मुड़ सकेगा।
91मोबाइल्स ने सैमसंग के इस अनूठे डिवाईस की जानकारी दी है। 91मोबाइल्स को सैमसंग के इस आने वाले स्मार्टफोन की पेटेंट फाईल मिली है जिसमें फोन के डिजाईन की सूचना छिपी है। यह पेटेंट फाईल यूनाईटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क आॅफिस यानि USPTO के डाटाबेस में मिली है। इस पेटेंट में सैमसंग ने कई डिजाईन फाईल को शामिल कराया है। पेटेंट के साथ ही सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन के डिजाईन की फोटो भी सामने आ गई है।
पेटेंट से हुआ खुलासा
प्राप्त पेटेंट में सैमसंग के रोलेबल डिवाईस को दिखाया गया है। यह डिवाईस ऐसे डिजाईन पर बनाया जा रहा है जो किसी भी बैंड या घड़ी की गोलाकर घुम सकेगा। पेटेंटे फाईल में इस डिवाईस की दर्जनभर फोटोज़ शामिल है। फोटो देखने से पता चला है कि सैमसंग के इस डिवाईस में 20 से भी हींज दिए जाएंगे जो एक दूसरे के बेहद कम दूरी पर स्थित होंगे। आपको बता दें कि कोई भी स्मार्टफोन इन्हीं हींज की सपोर्ट से ही मुड़ता या फोल्ड होता है।
सैमसंग का यह आगामी डिवाईस भी इन्हीं हींज के सपोर्ट से रोल होगा। जिस तरह से किसी कागज़ को गोलकार शेप में रोल किया जा सकता है उसी तरह यह सैमसंग डिवाईस भी रोल हो सकेगा। यह डिवाईस बेहद ज्यादा फ्लैक्सीबल होगा और इस खास तकनीक के चलते सैमसंग फोन को कलाई पर किसी घड़ी या बैंड की तरह बांधा जा सकेगा। हालांकि पेटेंट में सामने आई फोटो से प्रतीत होता है कि सैमसंग के इस डिवाईस की डिसप्ले बड़ी होगी, जो आम घड़ी की तुलना में काफी चौड़ी होगी।
फोटो से पता चला है कि इस डिवाईस को फोल्ड करने के बाद डिसप्ले का हिस्सा उसके अन्य हिस्सों को कवर कर लेगा, तथा फोन को खोलने पर यह फिर से एक सिंगल बड़ी स्क्रीन में तब्दिल हो जाएगा सैमसंग के फोल्डेबल फोन में जहां दो डिसप्ले दी गई है वहीं इस रोलेबल फोन में एक ही डिसप्ले देखने को मिल सकती है। आपको बता दें कि USPTO पर मौजूद यह पेटेंट अगस्त 2017 में शामिल किया गया था जो वक्त वक्त पर अपडेट किया जा रहा है। नई अपडेट में इस डिवाईस की स्क्रैच फोटोज़ हाथ लगी है।
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड
सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसे फोल्ड करके एक छोटे टैबलट में बदला जा सकता है, जिससे बाहरी स्क्रीन 4.6-इंच की हो जाएगी।गैलेक्सी फोल्ड एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर पेश किया गया है जो 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर कार्य करता है।
इस फोन में 6 कैमरे हैं। फोन के बैक और फ्रंट दोनों पैनल्स पर तीन कैमरा सेंसर मौजूद है। रियर कैमरा सेटअप में मेन सेंसर 16एमपी का है तो अल्ट्रा वाइड सपोर्ट करता है और यह एफ/2.2 अपच्रर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 12एमपी का है जो डुअल पिक्सल आॅटोफोकस, ओआईएस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। यह एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 तक का शूट करता है। वहीं तीसरा सेंसर टलीफोटो है। इसमें 2एक्स ऑटिकल जूम सपोर्ट है।

वहीं फोल्ड के अंदर भी 10एमपी का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 आता है। इसके साथ ही आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर 10एमपी का है जो एफ2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं आरजीबी सेंसर है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है और यह एफ/1.9 अपर्चर वाला है। इस फोन में 12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो अलग-अलग बैटरी दी गई हैं। ये दोनों बैटरी फोन की अलग-अलग डिसप्ले को पावर देगी। इन दोनों बैटरियों की कैपेसिटी मिलाकर 4,380एमएएच होती है। Galaxy Fold की कीमत 1,980 डॉलर (लगभग 1,40,639 रुपए) रखी गई है।


















