Vivo S1 Pro लॉन्च, इसमें है 8जीबी की पावरफुल रैम और 48-एमपी का दमदार कैमरा

Join Us icon

पिछले महीने ही टेक कंपनी वीवो ने चीन में अपनी ‘एस सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Vivo S1 पेश किया था। यह एक मीड रेंज फोन था जो पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं आज इसी सीरीज़ को और आगे बढ़ाते हुए वीवो ने एक और नया ​डिवाईस Vivo S1 Pro भी पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से यह फोन भी चीनी बाजार में उतारा गया है जो वहीं 2 वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

डिजाईन

Vivo S1 Pro डिजाईन के मामले में भारत में लॉन्च हो चुके Vivo V15 pro जैसा है। यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है ​जिसमें कोई भी नॉच नहीं दी गई है। S1 Pro को पॉप-अप कैमरे से लैस किया गया है जो फोन के उपरी हिस्से में दाईं ओर स्थित है। फोन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है।

vivo-s1-pro-launched-in-china-8gb-ram-48mp-rear-camera-specifications-price
यह वीवो वी15 प्रो की इमेज है।

वीवो एस सीरीज़ का यह नया स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। यह कैमरा सेटअप बैक पैनल पर दाईं ओर स्थित है। इसमें एक कैमरा सेंसर जहां फ्लैश लाईट के उपर दिया गया है वहीं अन्य दो सेंसर फ्लैश के नीचे लगे हैं। फोन के बैक पैनल पर कोई भी फिजिकल स्कैनर नहीं दिया गया है। यानि Vivo S1 Pro इन-डिसप्ले फिंगर​​प्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है।

स्पेसिफिकेशन्स

Vivo S1 Pro को कंपनी की ओर से 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है। इस फोन में 12340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन के नीचे इन​ डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो नीचे हिस्से में मौजूद है। यह फोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस पर पेश किया गया है जो ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 एआई चिपसेट पर कार्य करता है। यह भी पढ़ें : पंच-होल डिसप्ले के साथ Honor 20 Pro की फोटो आई सामने, 21 मई को होगा लॉन्च

कंपनी की ओर से इस फोन को दो वेरिंएट्स में लॉन्च किया गया है। Vivo S1 Pro का एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8जीबी की रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। दोनों ही वेरिएंट्स माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करते हैं या नहीं यह जानकारी साफ नहीं हो पाई है।

vivo-s1-pro-launched-in-china-8gb-ram-48mp-rear-camera-specifications-price
VIVO V15 Pro

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo S1 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.78 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है तथा फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 32-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Vivo V15 Pro

Vivo S1 Pro सिक्योरिटी के लिए जहां इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,700एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो वीवो की ओर S1 Pro के दोनों वेरिएंट्स को 2698 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 27,700 रुपये है। चीन में यह फोन लव ब्लू और कोरल रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here