एक्सक्लूसिव : 8जीबी रैम पर लॉन्च होगा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला Vivo V15 Pro

Join Us icon

वीवो इंडिया ने फरवरी महीने में भारतीय बाजार में अपनी ‘वी सीरीज़’ को बढ़ाते हुए V15 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ बाजार में उतारा था जो साथ ही इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट भी करता है। Vivo V15 Pro को कंपनी द्वारा 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत 28,990 रुपये है। वहीं आज हमें एक्सक्लूसिव जानकारी ​मिली है कि वीवो इस फोन को और भी ताकतवर करने की तैयारी में है तथा जल्द ही बाजार में V15 Pro का 8जीबी रैम वेरिएंट भी उतारा जा सकता है।

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार वीवो इंडिया V15 Pro का नया वेरिएंट बाजार में लाने वाली है। इस नए वेरिएंट में 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी दी जाएगी। वहीं V15 Pro के नए वेरिएंट में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि V15 Pro का 8जीबी रैम वेरिएंट भी कंपनी द्वारा 30,000 रुपये से कम के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं इस फोन को कंपनी स्पेशल कलर वर्ज़न में पेश करेगी। लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि हमें मिली जानकारी के मुताबिक बेहद ही जल्द V15 Pro के मौजूदा 6जीबी रैम वेरिएंट की कीमतें भी कम होने वाली है।

exclusive vivo vivo v15 pro 8gb variant launching soon in india
यह वीवो वी15 प्रो की इमेज है।

वीवो वी15 प्रो

Vivo V15 Pro को कंपनी की ओर से 19.5:9 आसपेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2316 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित फनटच ओएस पर पेश किया गया है जो ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर कार्य करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो V15 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है तथा तीसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए V15 Pro 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

exclusive vivo vivo v15 pro 8gb variant launching soon in india

Vivo V15 Pro डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी व फोन अनलॉकिंग के लिए जहां V15 Pro में जहां इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,700एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here