4 जून से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा OnePlus 7, जानें क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

फ्लैगशिप ​कीलर नाम से पहचानी जाने वाली टेक कंपनी OnePlus ने कुछ दिनों पहले ही भारत में अपनी फ्लैगशिप के तहत स्मार्टफोंस की रेंज को बढ़ाते हुए दो नए व पावरफुल डिवाईस OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro लॉन्च किए थे। OnePlus 7 Pro जहां पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस है वहीं OnePlus 7 वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है। फोन लॉन्च के साथ ही OnePlus 7 Pro देश में सेल के लिए उपलब्ध हो गया था लेकिन कंपनी ने OnePlus 7 को बाजार में नहीं उतारा था। वहीं आज कंपनी ने OnePlus 7 की बिक्री की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर जानकारी देते हुए बताया है कि OnePlus 7 स्मार्टफोन आने वाली 4 जून से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। OnePlus 7 Pro वर्ज़न की ही तरह OnePlus 7 स्मार्टफोन भी कंपनी की आफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो OnePlus 7 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत जहां 32,999 रुपये रखी गई है वहीं OnePlus 7 के 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OnePlus 7

फोन की स्पेसि​फिकेशन्स की बात करें तो OnePlus 7 को 2,340 x 1,080 ​पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.41-इंच की आप्टिक एमोलेड वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन अनलॉकिंग के लिए फोन की स्क्रीन में ही अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित आक्सिजन ओएस पर पेश किया गया है जो 7एनएम तकनीक पर बने क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर रन करता है।

OnePlus 7 फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का 0.8-माइक्रोन कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ यह यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सपोर्ट करता है। सेल्फी कैमरे की बात करें तो OnePlus 7 के फ्रंट पैनल पर मौजूद नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : नए आईफोन में स्क्रीन के ऊपर नहीं नीचे में होगा नॉच, एप्पल पेटेंट में हुआ खुलासा

OnePlus 7 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही फोन सिक्योरिटी व अनलॉकिंग के लिए इसमें अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही फेस अनलॉक फीचर भी मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के​ लिए OnePlus 7 में यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ 20वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली की बैटरी दी गई है। आने वाली 4 जून से यह फ्लैगशिप कीलर इंडिया में सेल के​ लिए उपलब्ध हो जाएगा।

OnePlus 7 Pro

यह फोन OnePlus 7 का हाई मॉडल है। इसमें 6.7-इंच की क्यूएचडी+ फ्लूइड ऐमोलेड डिस्प्ले दी गई है। है जिसका रेजोल्यूशन 3120×1440 पिक्सल है। वहीं, फोन का आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 और स्क्रीन-टु-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत है। OnePlus 7 Pro को 6जीबी रैम/ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज, 8जीबी रैम/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12जीबी रैम/256जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था।

OnePlus 7 sale starts in india on 4 june price specifications

फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है जो कि क्वॉलकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर है। OnePlus 7 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका मेन सेंसर एफ/1.6 अपर्चर वाला है और कंपनी ने इसे 48-मेगापिक्सल का Sony IMX5867पी लेंस से लैस है। यह सेंसर ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाईज़ेशन तकनीक को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है जो टेलीफोटो लेंस है। इसमें तीसरा सेंसर 16-मेगापिक्सल का है तो वाइड-एंगल के लिए दिया गया है। यह सेंसर 117-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 4,000mAh बैटरी से लैस पावरफुल स्मार्टफोन जो मई में हुए हैं इंडिया में लॉन्च, कीमत 8,490 रुपये से लेकर 57,999 रुपये

अगर बात करें बैटरी की तो OnePlus 7 Pro में Wrap चार्ज 30 फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे लेकर कंपनी का दावा है कि महज 20 मिनट में इसे 48 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकेगा। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 9 पाई बेस्ड ऑक्सिजन ओएस पर कार्य करता है।

smartphone with 4000mah battery launched in may india xiaomi oppo vivo oneplus nokia infinix

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here